{"_id":"5d0a16b08ebc3e10b94dc983","slug":"molestation-case-mumbai-police-may-seek-kerala-cops-help-in-probe-against-binoy-vinodini","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा सचिव के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में केरल से मदद लेगी मुंबई पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माकपा सचिव के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में केरल से मदद लेगी मुंबई पुलिस
Wed, 19 Jun 2019 04:34 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 19 Jun 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
बिनय विनोदिनी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने माकपा के एक सचिव के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में केरल पुलिस से मदद मांगी है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने केरल के कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनय विनोदिनी बालाकृष्णन के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह मामला बिहार की एक 33 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर दायर किया गया था, जो कि एक पूर्व बार डांसर थी। महिला ने आरोप लगाया है कि बिनय ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उससे उसका एक आठ साल का बेटा है।
विज्ञापन
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश पासवाल ने कहा, 'हम मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और पीड़िता द्वारा शिकायत में किए गए दावों की भी पुष्टि कर रहे हैं।' एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, मुंबई पुलिस को केरल पुलिस से मदद लेने की संभावना है।
विज्ञापन
पसालवाड़ ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर, बिनय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि कुछ साल पहले वह बिनय से मिली थी, तब वह दुबई में एक बार डांसर थी।
पुलिस ने बताया कि बिनय अक्सर डांस बार जाते थे तभी उसके रिश्ते महिला से स्थापित हुए। इसके बाद बिनय ने महिला को नौकरी छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद शादी का वादा कर बिनय ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए लेकिन अब तक शादी नहीं की।