{"_id":"67001c91e5b2058c6f020c7c","slug":"molestation-case-indian-airforce-pilot-show-cause-notice-service-termination-news-in-hindi-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAF: वायु सेना ने दुष्कर्म के आरोपी लड़ाकू पायलट को जारी किया नोटिस, पूछा- आपकी सेवा क्यों समाप्त न की जाए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IAF: वायु सेना ने दुष्कर्म के आरोपी लड़ाकू पायलट को जारी किया नोटिस, पूछा- आपकी सेवा क्यों समाप्त न की जाए?
Fri, 04 Oct 2024 10:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:19 PM IST
सार
IAF: आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अंबाला में तैनात फाइटर पायलट को बृहस्पतिवार को कारण बताओ नोटिस दिया गया। सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना नैतिक पतन के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करती है। कारण बताओ नोटिस में वायुसेना ने अधिकारी से पूछा है कि उनकी सेवाएं क्यों समाप्त नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना ने दुष्कर्म के आरोप में एक विंग कमांडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में विंग कमांडर को प्रोटोकाल के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अंबाला में तैनात फाइटर पायलट को बृहस्पतिवार को कारण बताओ नोटिस दिया गया। सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना नैतिक पतन के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करती है। कारण बताओ नोटिस में वायुसेना ने अधिकारी से पूछा है कि उनकी सेवाएं क्यों समाप्त नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पालम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस सेफ्टी में 25 साल की पूर्व सिविलियन इंटर्न ने विंग कमांडर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इंटर्न ने इस साल मार्च में वायुसेना के समक्ष विस्तृत शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि विंग कमांडर ने उसके साथ नवंबर 2023 में दुष्कर्म किया था।
इसके बाद वायु सेना ने विंग कमांडर के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। इसके अलावा पश्चिम वायु कमान की तरफ से भी अधिकारी के खिलाफ जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इंटर्न ने पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।