फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Bhagwat said India should become an ideal society for the world RSS is working for it Updates

Mohan Bhagwat: मोहन भागवत बोले- भारत दुनिया के लिए आदर्श समाज बने, इसके लिए काम कर रहा आरएसएस

Sun, 21 Aug 2022 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 Aug 2022 06:14 PM IST
सार

भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली इकाई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और स्वयंसेवकों की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों पर बात की।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat said India should become an ideal society for the world RSS is working for it Updates
Mohan Bhagwat - फोटो : ANI

विस्तार

सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत को दुनिया के लिए आदर्श समाज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज को एकजुट करने और उसकी भलाई के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना इसलिए जरूरी है, ताकि भारत सम्पूर्ण विश्व के लिए एक आदर्श समाज बन सके।

विज्ञापन


RSS प्रमुख ने कहा कि समाज जब एक वातावरण में एक मन और संकल्प को लेकर खड़ा होता है तो वास्तव में उसी को समाज कहते हैं। समाज यानी सहयोग से इकट्ठा हुए लोग नहीं है बल्कि समाज वो है जिसके सामने एक सम्मान उद्देश्य है।
विज्ञापन


सरसंघचालक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए समाज के विभिन्न वर्गों ने बलिदान दिया। अनेक विभूतियों ने योगदान और बलिदान के बाद ही देश को आजादी मिली। हम समाज के रूप में सोचते हैं। हमारे लिए व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। हमें इस भाव को और आगे ले जाना होगा। यही हम भारतीयों का डीएनए और बुनियादी स्वभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक कभी भी व्यक्तिगत हितों पर ध्यान नहीं देते। वे हमेशा सम्पूर्ण समाज के लिए काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमें समाज के लिए काम करते हुए ‘मैं और मेरा’ के भाव से ऊपर उठने की जरूरत है। इससे हमें एक समाज के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी।


दरअसल, भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली इकाई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और स्वयंसेवकों की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed