फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mohan bhagwat said, india is in safe hands

पीएम मोदी से प्रभावित हैं भागवत, बोले इस समय भारत सुरक्षित हाथों में

Mon, 25 Jul 2016 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat said, india is in safe hands
- फोटो : PTI

एनडीए सरकार की नीतियों का पूरी तरह से समर्थन करते हुए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस समय भारत सुरक्षित हाथों में है। केंद्र सरकार में कई स्वयंसेवक बेहतर पदों पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


भागवत कानपुर में आयोजिस संघ की बैठक में बोल रहे थे। संघ प्रमुख, मोदी सरकार के एफडीआई के मुद्दे पर लिए गए फैसलों के समर्थन में पूरी तरह से साथ खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन


एफडीआई के मुद्दे पर मोदी सरकार द्वारा सुविधा देने और संघ के स्वदेशी एजेंडे में उस तरह का व्यवहार ना करने पर संघ ने पीएम मोदी का भरपूर बचाव किया।

बच्चों के बीच भी लोकप्रिय हैं मोदी

mohan bhagwat said, india is in safe hands

भागवत ने कहा कि हमें सरकार के अंदर काम कर रहे स्वयंसेवकों पर पूरा भरोसा है। 'सब्र कीजिए जल्द ही परिणाम दिखना शुरु हो जाएगा'। कांग्रेस के 70 साल के शासनकाल के मुकाबले इस वक्त भारत ज्यादा सुरक्षित हाथों में है।

मोहन भागवत ने कानपुर में कार्यकर्ताओं के साथ 3 घंटे की बैठक में कई महत्वपूर्ण चर्चाएं भी की। भागवत ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी से प्रभावित हूं। यहां तक कि वो बच्चों के बीच में भी काफी लोकप्रिय हैं।

संघ प्रमुख ने सेवा भारती की पहुंच को देश भर में फैलाने पर जोर दिया, जिससे कि वो समाज के सभी वर्गों की मदद कर सकें। साथ ही पाठ्य पुस्तकों में जरुरी परिवर्तन की बात भी भागवत ने कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed