फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Bhagwat RSS chief said we do not believe in conversion our views are open

Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख बोले- हम धर्मांतरण में विश्वास नहीं करते, हमारे विचार खुले हैं

Sat, 27 Aug 2022 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गोमती (अगरतला)
अमर उजाला ब्यूरो, गोमती (अगरतला) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 27 Aug 2022 09:34 PM IST
सार

भागवत ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जिसे सनातन जीवनशैली के संबंध में पूरी दुनिया के सामने उदाहरण स्थापित करने के लिए विकसित होना है। हम एकता और प्रेम में विश्वास करते हैं।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat RSS chief said we do not believe in conversion our views are open
Mohan Bhagwat - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि पूरी दुनिया में सनातन जीवनशैली का प्रचार किया जा सके, भारत को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में विकसित होना है। हम धर्मांतरण में विश्वास नहीं करते हैं। हमारे विचार खुले हैं। राष्ट्र एक बार आक्रमणों से टूट गया था, हम एकता और देश प्रेम में विस्वास करते हैं। यह देश अभी भी एकता और सहानुभूति के दर्शन में विश्वास करता है। वे शनिवार को त्रिपुरा के गोमती जिले के अमरपुर में नवनिर्मित शांतिकाली मंदिर के उद्घाटन के अवसर संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


भागवत ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जिसे सनातन जीवनशैली के संबंध में पूरी दुनिया के सामने उदाहरण स्थापित करने के लिए विकसित होना है। हम एकता और प्रेम में विश्वास करते हैं। संस्कृति, भाषा और पोशाक के मामले में मतभेद होने पर भी हम अंतर नहीं करते हैं। भारत ने असहाय और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने की एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में मंदिर के मुख्य महाराज चित्तरंजन महाराज, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, कृषि मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय और भाजपा के अन्य नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed