{"_id":"5a8e10dc4f1c1b5e6e8b6aa7","slug":"modi-will-visit-nagaland-and-meghalaya-today-two-rallies-for-assembly-election-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2018: PM मोदी का नगालैंड और मेघालय दौरा आज, करेंगे दो चुनावी रैलियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव 2018: PM मोदी का नगालैंड और मेघालय दौरा आज, करेंगे दो चुनावी रैलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज मेघालय और नगालैंड में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन दोनों राज्यों में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा इन दोनों राज्यों में अपने साझीदारों के साथ सरकार बनाने के दावे कर रही है। नगालैंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश महासचिव गांगसिलुंग ने कहा कि पीएम का यह पहला नगालैंड दौरा है। प्रधानमंत्री राजधानी कोहिमा से करीब 360 किलोमीटर दूर तुएनसांग जिले में चुनाव रैली करेंगे। जिसमें फिर एक बार उनकी कोशिश अपने करिश्माई अंदाज से यहां की जनता का दिल जीतना होगा।
विज्ञापन
असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में सरकार के गठन के बाद भाजपा पूर्वोत्तर में अपने पांव फैलाने के लिए प्रयास कर रही है। पूर्वी नगालैंड के तुएनसांग जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। भाजपा ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि उसकी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने बाकी दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पीएम यहां से मेघालय रवाना होंगे और वहां के पश्चिम गारो हिल्स जिले में रैली करेंगे। यह जिला 1972 में राज्य के गठन के बाद से ही कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। फुलबाड़ी कस्बे में होने वाली रैली मोदी की दूसरी चुनावी सभा होगी। भाजपा ने मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 47 पर अपने उममीदवार खड़े किए हैं और कांग्रेस को यहां हराने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है।
विज्ञापन