फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi will become PM for the third time also promoting Tamil culture Annamalai

Tamil Nadu: अन्नामलाई ने कहा- तीसरी बार भी पीएम बनेंगे मोदी, तमिल संस्कृति को दे रहे बढ़ावा

Tue, 13 Jun 2023 04:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 04:50 AM IST
सार

ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नामलाई ने स्टालिन से कहा, गृह मंत्री को लेकर आपकी प्रतिक्रिया देखी। साथ ही लोकतंत्र को लेकर उठाए सवालों पर कहा, आप सीएम पद पर वंशवाद और करुणानिधि उपनाम की वजह से हैं, लिहाजा हमें लोकतंत्र पर व्याख्यान न दें।

विज्ञापन
Modi will become PM for the third time also promoting Tamil culture Annamalai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे केंद्र की तरफ से तमिलों के लिए किए जा रहे काम का हिसाब मांगने के हकदार नहीं है।
विज्ञापन


ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नामलाई ने स्टालिन से कहा, गृह मंत्री को लेकर आपकी प्रतिक्रिया देखी। साथ ही लोकतंत्र को लेकर उठाए सवालों पर कहा, आप सीएम पद पर वंशवाद और करुणानिधि उपनाम की वजह से हैं, लिहाजा हमें लोकतंत्र पर व्याख्यान न दें। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 में बड़े जनाधार के साथ पीएम मोदी तीसरी बार सत्ता में आ रहे हैं। तमिलनाडु हमारी जीत में बड़े पैमाने पर योगदान देगा। अमित शाह के तमिल प्रधानमंत्री वाले बयान पर अन्नामलाई ने कहा, शाह का संदेश साफ है कि सिर्फ भाजपा में ही यह संभव है कि एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। स्टालिन पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए अन्नामलाई ने कहा, आपकी पार्टी में शीर्ष पर पहुंचने का मानदंड यह है कि वह व्यक्ति आपके गोपालपुरम घर में पैदा होना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई की ओर से उनकी आलोचना करने पर सोमवार को आपत्ति जताई। अन्नाद्रमुक ने कहा कि अगर अन्नामलाई को उन्हें निशाना बनाने से नहीं रोका गया तो वह भाजपा के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed