फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi swearing-in: Who all are attending PM grand event

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इन जानी मानी हस्तियों को भी न्योता

Thu, 30 May 2019 06:34 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 30 May 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Modi swearing-in: Who all are attending PM grand event
pm modi - फोटो : pm modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिये फिल्म, खेल और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों को न्योता भेजा गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इनमें फिल्म स्टार शाहरुख खान और रजनीतकांत, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि नामचीन उद्योगपतियों मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा को भी समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं पूर्व धावक पी टी ऊषा, क्रिकेटर राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, बेडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, बेडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और जिम्नास्ट दीपा करमाकर को भी न्योता भेजा गया है। इसके अलावा फिल्मी सितारों कंगना रनौत, संजय लीला भंसाली, करण जौहर को निमंत्रण भेजा गया है। अंबानी, अडानी और टाटा के अलावा उद्योगपतियों अजय पिरामल, जॉन चैम्बर्स और बिल गेट्स भी आमंत्रित हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमेन क्रिस्टीन लेगार्ड को भी न्योता भेजा गया है। इससे पहले बिम्सटेक देशों के प्रमुखों को भी समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा जा चुका है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी न्योता भेजा गया है। हालांकि, आमंत्रित व्यक्तियों में से अभी तक किसी के समारोह में शरीक होने को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। कुल मिलाकर छह हजार से ज्यादा अतिथियों के समारोह में शरीक होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन पटनायक मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं होंगे शरीक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक नहीं होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 16 वीं विधानसभा (ओडिशा) के नवनिर्वाचित सदस्य कल ही शपथ ग्रहण करेंगे। सदन का नेता होने के नाते इस मौके पर मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।


इसलिए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कल दिल्ली नहीं जा सकेंगे। इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। ’’ बीजद प्रमुख पटनायक ने पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की बुधवार को शपथ ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed