{"_id":"5735b0094f1c1b341b919ad1","slug":"modi-sarkaar-will-close-five-year-plan-which-is-started-by-jawaharlal-nehru","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना आयोग के बाद पंचवर्षीय योजना की बारी, इसे भी खत्म करेगी मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
योजना आयोग के बाद पंचवर्षीय योजना की बारी, इसे भी खत्म करेगी मोदी सरकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
योजना आयोग के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार अब पंचवर्षीय योजना को भी खत्म करने की ओर है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा शुरू की गई पंचवर्षीय योजानाएं आने वाले कल में इतिहास का हिस्सा हो सकती हैं। केंद्र सरकार मौजूदा पंचवर्षीय योजना के बाद इस नीति को 15 साल से अधिक समय के विजन से बदलने का निर्णय लिया है। बता दें कि मौजूदा पंचवर्षीय योजना की अवधि अगले 2017 मार्च में पूरी हो जाएगी। पीएमओ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार इस विजन को नीति में तब्दील करने के लिए अगले वित्त वर्ष 2017-18 से नेशनल डेवलेंपमेंट एजेंडा के अंतर्गत 7 साल की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
इस एजेंडा में सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों के साथ-साथ रक्षा और आंतरिक सुरक्षा को भी शामिल किया जाएगा। एजेंडा की समीक्षा हर तीन साल पर की जाएगी और इसका पहला मूल्यांक 2019-20 में किया जाएगा। 2019 में ही लोकसभा के चुनाव होंगे और अगला वित्त आयोग भी बनाया जाएगा। सरकार चाहती है कि वो इस एजेंडे को आयोग के साथ जोड़कर इससे जुड़ी सभी वित्तीय संसाधनों के संबंध में आश्वस्त हो जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सत्ता संभालने के कुछ दिन बाद ही पीएम मोदी ने योजना आयोग को समाप्त कर दिया गया था। योजना आयोग को मोदी सरकार ने नीति आयोग में बदल दिया गया था।
विज्ञापन