फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi's 11 historical mistake

11 'ऐतिहासिक' गलतियां, जिनके चलते हुई पीएम मोदी की खिंचाई

Wed, 08 Jun 2016 05:56 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 08 Jun 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
modi's 11 historical mistake
- फोटो : BBC

अमरीका दौरे पर गए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में ये कह दिया कि ये 2000 साल पुराना है, जबकि ये 700 साल पुराना है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मोदी का खूब मजाक उडाया गया। पहले भी नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में कई गलतियाँ की हैं, जिसकी खूब चर्चा हुई है। आइए नजर डालते हैं मोदी के कुछ ऐसे ही भाषणों पर और ये भी जानते हैं कि सच्चाई क्या है।

विज्ञापन

महात्मा गांधी के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें मोहनलाल करमचंद गांधी कह दिया था

modi's 11 historical mistake

1. नवंबर 2003 में एक रैली में महात्मा गांधी के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें मोहनलाल करमचंद गांधी कह दिया। सच्चाई: महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। मोदी की इस गलती पर उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

2. वर्ष 2013 में पटना की बहुचर्चित रैली में नरेंद्र मोदी ने बिहार की शक्ति का जिक्र करते हुए सम्राट अशोक का जिक्र किया, पाटलिपुत्र का जिक्र किया और फिर नालंदा और तक्षशिला का। सच्चाई: तथ्य ये है कि तक्षशिला पाकिस्तान में है।

3. जुलाई 2003 में नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा था कि आजादी के समय एक डॉलर की कीमत एक रुपए के बराबर थी। सच्चाई: यूपीए सरकार की नाकामी गिनाते-गिनाते नरेंद्र मोदी ये भूल गए कि उस समय एक रूपए की कीमत 30 सेंट के बराबर थी। और उस समय एक रुपया एक पाउंड के बराबर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कांग्रेस को आजादी की पहली लड़ाई के समय का बता दिया था

modi's 11 historical mistake

4. अहमदाबाद में अक्तूबर 2003 में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अहमदाबाद नगरपालिका में महिलाओं के आरक्षण का प्रस्ताव सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1919 में रखा था। सच्चाई: लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी ये भूल गए थे कि वल्लभ भाई पटेल ने ये प्रस्ताव 1926 में दिया था।

5. फरवरी 2014 में नरेंद्र मोदी ने मेरठ में कहा था कि कांग्रेस ने आजादी की पहली लडाई को कम कर के आँका था। सच्चाई: तथ्य ये है कि मेरठ में 1857 की क्रांति शुरू हुई थी। लेकिन मोदी ये भूल गए कि कांग्रेस की स्थापन 1885 में हुई थी। 1857 में कांग्रेस का कोई अता-पता नहीं था।

6. नवंबर 2003 में बंगलौर में नरेंद्र मोदी ने कहा था- 15 अगस्त का प्रधानमंत्री का भाषण लाल दरवाजे से होता है। सच्चाई: अब ये कोई बताने वाला तथ्य नहीं है कि पीएम लाल किले से भाषण देते हैं।

विज्ञापन

नवंबर 2013 में खेडा में नरेंद्र मोदी श्यामजी कृष्ण वर्मा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी में अंतर नहीं कर पाए

modi's 11 historical mistake

7. 2003 में मुंबई में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वर्ष 1960 से महाराष्ट्र में 26 मुख्यमंत्री हुए हैं। सच्चाई: तथ्य ये है कि 2003 तक सिर्फ 17 नेताओं ने 26 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

8. नरेंद्र मोदी ने एक बार कहा था कि जब हम गुप्त साम्राज्य की बात करते हैं कि हमें चंद्रगुप्त की राजनीति की याद आती है। सच्चाई: दरअसल मोदी जिस चंद्रगुप्त का और उनकी राजनीति का जिक्र कर रहे थे, वो मौर्य वंश के थे। गुप्त साम्राज्य में चंद्रगुप्त द्वितीय हुए थे। लेकिन मोदी उनका जिक्र नहीं कर रहे थे।

9. दिसंबर 2013 में नरेंद्र मोदी ने जम्मू में एक रैली के दौरान कहा था कि मेजर सोमनाथ शर्मा को महावीर चक्र और ब्रिगेडियर रजिंदर सिंह को परमवीर चक्र मिला था। सच्चाई: तथ्य ये है कि मेजर सोमनाथ शर्मा को परमवीर चक्र और रजिंदर सिंह को महावीर चक्र मिला था।

10. नवंबर 2013 में खेडा में नरेंद्र मोदी श्यामजी कृष्ण वर्मा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी में अंतर नहीं कर पाए। सच्चाई: मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गुजरात का बेटा कह दिया और ये भी कह दिया कि उन्होंने लंदन में इंडिया हाउस का गठन किया था। और उनकी मौत 1930 मं हो गई थी। दरअसल श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनकी मौत 1953 में हुई थी। दरअसल मोदी श्यामी कृष्ण वर्मा की जगह श्यामा प्रसाद मुखर्जी बोल गए।

सिकंदर के बारे में गलत जानकारी बोल दी

modi's 11 historical mistake

11. पटना में रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सिकंदर की सेना ने पूरी दुनिया जीत ली थी। लेकिन जब उन्होंने बिहारियों से पंगा लिया था, उसका क्या हश्र हुआ। यहाँ आकर वो हार गए। 
सच्चाई: सिकंदर की सेना ने कभी गंगा पार ही नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed