{"_id":"5c66e1f3bdec227374275ad8","slug":"modi-paid-tribute-to-martyrs-at-palam-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने पालम हवाई अड्डे पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने पालम हवाई अड्डे पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की
Fri, 15 Feb 2019 09:36 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को शुक्रवार की देर शाम पालम टेक्नीकल एरिया में पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम वायुसेना क्षेत्र लाए गए। मोदी ने पार्थिव शरीरों के ताबूतों के सामने बनाए गए एक मंच पर पुष्पचक्र चढ़ाया।
विज्ञापन
Delhi: Prime Minister Narendra Modi paid tribute to mortal remains of the CRPF jawans. #PulwamaAttack pic.twitter.com/UzK944P6qK
— ANI (@ANI) February 15, 2019विज्ञापन
शहीद जवानों का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा
सेना का एक विमान पुलवामा में घृणित आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के पार्थिव शरीर को लेकर शुक्रवार शाम यहां पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब पार्थिव शरीर लाए गए तो उस समय इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टेक्नीकल क्षेत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहीदों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने एक एक कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं के प्रमुख, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन गणमान्य लोगों में शामिल हैं जो यहां हवाई अड्डे पर शहीद सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा जिले में 100 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से भरे एक वाहन को सुरक्षाबलों की बस से टकरा दिया था।