फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi may give relief to farmers

नोटबंदी के बाद अब किसानों का कर्जा माफ कर सकते हैं मोदी

Sun, 11 Dec 2016 01:26 AM IST
एम संजय/ अमर उजाला, दिल्ली
एम संजय/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Modi may give relief to farmers
पीएम मोदी - फोटो : SELF

नोटबंदी से त्रस्त किसानों को जल्द ही मोदी सरकार से बड़ा तोहफा मिल सकता है। 2 जनवरी को लखनऊ में प्रस्तावित रैली में पीएम मोदी खुद किसानों के लिए इस खास सौगात का एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन


सरकार एवं संघ का शीर्ष नेतृत्व इन दिनों गरीब, किसान और आम आदमी को राहत देने वाली ऐसी योजनाओं पर माथापच्ची कर रहा है, जिससे कि इस तबके को सीधा लाभ पहुंचे। संघ सूत्रों के अनुसार लखनऊ रैली में पीएम मोदी किसानों के लिए ऋण माफी सरीखे कदम का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन


तो युवा और गरीबों के लिए भी कुछ नई योजनाओं पर विचार चल रहा है। हालांकि पीएम मोदी ऋण माफी सरीखी योजना के पक्ष में नहीं हैं। मगर संघ के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें जमीनी सच्चाई का उदाहरण पेश करते हुए उन्हें इस पर कुछ हद तक राजी कर लिया है। संघ के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार यूपी और पंजाब के विधानसभा चुनाव में किसानों की अहमियत को देखते हुए संघ ने सरकार को किसान हितैषी कुछ ठोस कदम उठाने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी से आम जन में मोदी की छवि लोकप्रिय हुई

Modi may give relief to farmers
narendra modi - फोटो : narendra modi

उक्त अधिकारी का कहना है कि नोटबंदी के कदम से गरीब और आम आदमी के बीच पीएम मोदी की छवि बेहद लोकप्रिय हुई है। किसानों के लिए कुछ ठोस कदम उठाने के बाद उनकी छवि गरीब के मसीहा के रूप में स्थापित होगी। योजनाओं के बजाय ऋण माफी सरीखे लोकप्रिय कदम उठाने का पक्ष रखते हुए संघ अधिकारी ने बताया कि योजनाओं का असर जमीन पर जाने में समय लगता है। मगर ऋण माफी सरीखे कदम से उसे सीधा लाभ होगा।

इसमें बिचौलिये की भूमिका नहीं रहेगी। संघ के नेताओं ने किसानों के लिए पीएम फसल बीमा योजना और मृदा परीक्षण कार्ड सरीखे योजनाओं की जमीनी हालत का हवाला दिया है। उन्होंने पीएम से कहा कि कृषि मंत्रालय की योजनाओं का अमल राज्य सरकार के अधीन होने की वजह से कई राज्यों में ये योजनाएं जमीन पर नहीं उतर पाई हैं। इसलिए ऐसे कदम उठाने जरूरी हो गए हैं, जिनसे कि किसानों को सीधा लाभ पहुंचे।

सूत्र बताते हैं कि गन्ना किसानों की बकाया राशि के भुगतान के लिए भी केंद्र सरकार कुछ नई तरकीब निकालने पर विचार कर रही है। पश्चिमी यूपी में गन्ना किसानों की अहमियत को देखते हुए पीएम मोदी खुद उन्हें कुछ राहत देने के पक्ष में हैं। तो युवाओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं को आपस में जोड़कर सरकार उन्हें भी राहत देने के मामले में विचार कर रही है। ताकि यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले उनके बैंक खाते में नकदी के रूप में सरकार की ओर से कुछ पहुंच जाए।

लखनऊ से राहत के एलान की वजह के रूप में विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश माना जा रहा है। भाजपा रणनीतिकारों ने 24 दिसंबर को परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर होने वाली मोदी की लखनऊ महारैली की तिथि में इसलिए बदलाव किया है। ताकि मोदी की इस महारैली के जरिए चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करा सकें। भगवा खेमे में फरवरी के दूसरे सप्ताह से यूपी चुनाव की शुरुआत की चर्चा है। ताकि 1 फरवरी को पेश होने वाले लोकलुभावन आम बजट का भाजपा को लाभ मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed