फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi launches Sauni Project: People perform torch aarti Narmada banks

मोदी की रैली में मोबाइल टॉर्च से हुई नर्मदा की आरती

Tue, 30 Aug 2016 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
Modi launches Sauni Project: People perform torch aarti Narmada banks
मोदी

गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब मोबाइल टॉर्च जलाकर नर्मदा की आरती की गई। मोदी सौराष्ट्र-नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना के पहले चरण के उद्घाटन के लिए गुजरात दौरे पर हैं।

विज्ञापन


उद्घाटन के बाद मंच पर मौजूद बीजेपी नेताओं ने सौराष्ट्र को नर्मदा के जल की इस सौगात के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद रैली में मौजूद लोगों से मोबाइल टॉर्च जलाकर नर्मदा की आरती उतारने को कहा गया।
विज्ञापन


लोगों ने भी उत्साह दिखाते हुए जेब से अपने मोबाइल निकाल लिए और टॉर्च जला दी। रैली स्थल पर सैकड़ों टॉर्ज जल गई और फिर 'नर्मदे-सर्वदे' के आह्वान के साथ आरती की तरह उसे लहराया जाने लगा। मंच पर मौजूद मोदी ने भी हाथ हिलाकर इस दिलचस्प आरती के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाया। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि जो गुजरात ने मुझे सिखाया है, वही मैं देश को दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे से प्रभावित लोगों तक जल पहुंचाएगी ये योजना

Modi launches Sauni Project: People perform torch aarti Narmada banks
बांध्‍ा

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी गुजरात में सूखाग्रस्त सौराष्ट्र के लोगों के लिए जल पहुंचाने के उद्देश्य से सौनी यानि सौराष्ट्र-नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना सौराष्ट्र के लिए परियोजना के प्रथम चरण के शुभारंभ के लिए जामनगर पहुंचे थे।

इस परियोजना से सूखे से जूझने वाले सौराष्ट्र को पानी की आपूर्ति होगी। गौरतलब है कि 12 हजार करोड़ की सौराष्ट्र-नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना की शुरुआत मोदी के मुख्यमंत्री रहते 2012 में की गई थी।

इस योजना के तहत पहले चरण में 10 बांधों को पाइपलाइन के जरिए एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 115 की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed