फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   " Modi is running app , farmer ' hang ' became "

"मोदी जी ऐप चल रहा है, किसान 'हैंग' हो गए"

Mon, 20 Jun 2016 09:00 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 20 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
 " Modi is running app , farmer ' hang ' became "
मोदी ऐप - फोटो : BBC

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय विश्व नेताओं की सूची में शामिल है। उन्होंने न सिर्फ अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया बल्कि पीएम बनने के बाद वो अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते है।

विज्ञापन


लेकिन अब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ही घेरने लगे है। सोमवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपनी 'नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्लीकेशन' को डाउनलोड करने का अनुरोध किया तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। धीरज (@AAPlogical) ने मोदी को जवाब देते हुए कहा, "सर, ये ऐप काम नहीं कर रही है, बिलकुल आपके जैसे।" पैरोडी अकाउंट डियर आरओएफएल गांधी (@RoflGandhi_) से ट्वीट किया गया, "सर, बहुत से किसानों ने अपने आइफोन पर ऐप डाउनलोड की है। हैंगिंग की समस्या है। ऐप सही काम कर रही है,किसान हैंग हो रहे हैं।" कपिल (@kapsology) ने लिखा, "जब भी कोई यूजर नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप चालू करता है फोन फ्लाइट मोड पर चला जाता है।
विज्ञापन


कृपया ये समस्या सुधारिए।" वहीं कुछ लोग इसी बहाने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्री वाई-फाई के वादे पर भी टिप्पणियां कर रहे है। बाबू भैया (‏@Shahrcasm) के नाम से चल रहे अकाउंट से लिखा गया, "अरविंद केजरीवाल ने फ्री वाई-फाई का पासवर्ड ही नहीं दिया, कैसे अपडेट करूं?" गुरप्रीत खरबंदा (@JeeEssKay ) ने लिखा, "इंटरनेट ही नहीं है। केजरीवाल हम दिल्ली वालों को फ्री वाई-फाई देने का अपना वादा ही पूरा नहीं कर रहे है।" वहीं उड़ता काका (‏@Udta_Mudi) ने प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा, "ऐप का नाम बदलकर उड़ता पीएम ऐप कर दीजिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed