{"_id":"642d1fac67b2f4668703c376","slug":"modi-hails-work-under-mission-amrit-sarovar-says-its-infusing-new-energy-in-amrit-kaal-resolves-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी ने मिशन अमृत सरोवर की तारीफ की: बोले- अमृत काल संकल्पों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा, जानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM मोदी ने मिशन अमृत सरोवर की तारीफ की: बोले- अमृत काल संकल्पों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा, जानें
Wed, 05 Apr 2023 12:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:43 PM IST
सार
ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, पिछले 11 महीनों में मिशन के तहत लगभग 40,000 जल निकायों का विकास किया गया है। योजना के तहत लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन अमृत सरोवर के तहत पिछले 11 महीनों में करीब 40,000 जलाशयों को विकसित करने की उपलब्धि की बुधवार को सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस गति से इस दिशा में काम किया जा रहा है, वह नई ऊर्जा का संचार करता है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, पिछले 11 महीनों में मिशन के तहत लगभग 40,000 जल निकायों का विकास किया गया है। योजना के तहत लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत प्राप्त किया गया है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक ट्वीट में कहा कि मिशन अमृत सरोवर अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, '40,000 से अधिक अमृत सरोवर राष्ट्र को समर्पित किए जा चुके हैं। 15 अगस्त, 2023 तक 50,000 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है।'
शेखावत के ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने ट्विटर पर कहा, 'बहुत-बहुत बधाई! देश भर में जिस गति से 'अमृत सरोवर' का निर्माण हो रहा है, वह 'अमृत काल' के हमारे संकल्पों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।'
विज्ञापन
मिशन का बड़ा उद्देश्य
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 24 अप्रैल को मिशन अमृत सरोवर की शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य है कि देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प हो सके। योजना के तहत विकसित किए जाने वाले अमृत सरोवर की कुल संख्या लगभग 50,000 है, जिसे इस साल 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

बहुत-बहुत बधाई! जिस तेजी से देशभर में अमृत सरोवरों का निर्माण हो रहा है, वो अमृतकाल के हमारे संकल्पों में नई ऊर्जा भरने वाली है। https://t.co/fdox1ia77m
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2023