{"_id":"61cdc84338f16d07f536964b","slug":"modi-govt-releases-additional-rs-3063-crore-to-6-states-hit-by-floods-landslides-cyclones","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: बाढ़, चक्रवात व भूस्खलन प्रभावित छह राज्यों को 3063 करोड़ रुपये की मदद, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: बाढ़, चक्रवात व भूस्खलन प्रभावित छह राज्यों को 3063 करोड़ रुपये की मदद, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Thu, 30 Dec 2021 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:24 PM IST
सार
गृह मंत्रालय के मुताबिक स्वीकृत फंड में से चक्रवात ताउते प्रभावित गुजरात को 1,133.35 करोड़ रुपये और यास से प्रभावित पश्चिम बंगाल को 586.59 करोड़ रुपये दिये गए। इनके अलावा बाढ़ से त्रस्त असम को 51.53 करोड़ रुपये दिये गए।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : संसद टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने बाढ़, चक्रवात और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित छह राज्यों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फंड से अतिरिक्त 3063 करोड़ रुपये जारी किये हैं। गृहमंत्री के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय समिति ने इस आर्थिक मदद को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के मुताबिक स्वीकृत फंड में से चक्रवात ताउते प्रभावित गुजरात को 1,133.35 करोड़ रुपये और यास से प्रभावित पश्चिम बंगाल को 586.59 करोड़ रुपये दिये गए। इनके अलावा बाढ़ से त्रस्त असम को 51.53 करोड़ रुपये दिये गए।
विज्ञापन
वहीं, कर्नाटक मध्य प्रदेश और उत्तराखंड को क्रमश: 504.06, 500.50 और 187.18 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई। यह मदद एसडीआरएफ के तहत दी गई राशि से अलग है।
विज्ञापन