{"_id":"62f6667d867eac6aac3dbbb5","slug":"modi-govt-issues-advisory-states-uts-to-avoid-large-congregations-ceremony-of-independence-day-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर कोरोना का साया, केंद्र ने राज्यों से कहा- बड़ी सभाओं से बचें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Alert: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर कोरोना का साया, केंद्र ने राज्यों से कहा- बड़ी सभाओं से बचें
Fri, 12 Aug 2022 08:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 12 Aug 2022 08:11 PM IST
सार
गृह मंत्रालय ने सरकारी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने को भी कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में रोजाना कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के नए मामले औसतन 15,000 से अधिक हो गए हैं। इस बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान केंद्र सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती। इसलिए केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई बड़ी सभा नहीं हो। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थानों पर ‘स्वच्छ भारत’ अभियान चलाने को कहा है। इसके साथ ही स्वैच्छिक नागरिक भागीदारी के माध्यम से इन स्थानों को ‘स्वच्छ’ बनाए रखने के लिए एक पखवाड़े और महीने भर तक जारी रखने को कहा है। गृह मंत्रालय ने सरकारी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने को भी कहा है।
विज्ञापन