फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt handled Ladakh stand off with strong hands sending clear signal to China JP Nadda in Arunachal

JP Nadda: नड्डा बोले- हमारी सरकार ने चीन को स्पष्ट संकेत देकर लद्दाख गतिरोध को संभाला; कांग्रेस पर जमकर बरसे

Sat, 17 Jun 2023 09:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 09:55 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जहां अरुणाचल प्रदेश ने पिछले 9 सालों में विकास किया है, वहीं मुझे पीड़ा भी होती है कि आपने इतने सालों तक कांग्रेस को आशीर्वाद दिया लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उपेक्षा की। 

विज्ञापन
Modi govt handled Ladakh stand off with strong hands sending clear signal to China JP Nadda in Arunachal
अरुणाचल प्रदेश के नामसई में जेपी नड्डा। - फोटो : ट्विटर/जगत प्रकाश नड्डा

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें कमजोर विदेश नीति के कारण सीमावर्ती इलाकों का विकास नहीं करना चाहती थीं, लेकिन हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास'  के साथ आगे बढ़ रही है। जब पड़ोसी मुल्क ने सीमा पर घुसपैठ कर साजिश रची तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने चीन को स्पष्ट संकेत देते हुए मजबूती से लद्दाख गतिरोध को संभाला। यही हमारी सरकार की ताकत है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां अरुणाचल प्रदेश ने पिछले 9 सालों में विकास किया है, वहीं मुझे पीड़ा भी होती है कि आपने इतने सालों तक कांग्रेस को आशीर्वाद दिया लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उपेक्षा की। डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रीजन डिपार्टमेंट खोलकर इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किसी ने किया तो अटल जी ने शुरू किया और उसको प्रभावी तरीके से लागू करने काम पीएम मोदी ने और राज्य में पेमा खांडू ने किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व में आज सात हवाई अड्डों पर काम चल रहा है और जल्द ही इस क्षेत्र में 16 हवाई अड्डे हो जाएंगे। गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने का काम करीब करीब पूरा हो गया है। बीते 9 साल में पीएम मोदी ने 13,525 किलोमीटर की सड़क सीमावर्ती इलाकों में बनाई गई है और अब चंद घंटों में बॉर्डर पर पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed