फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi govt cabinet expansion samastipur ljp leader chirag paswan attacks uncle pashupati paras

बयानबाजी: पशुपति पारस के कैबिनेट मंत्री बनने पर चिराग पासवान का तंज, मंत्री बनने की लालसा में नीतीश की गोद में जाकर बैठ गए चाचा

Thu, 08 Jul 2021 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 12:45 PM IST
सार

चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस पर पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाया। साथ ही पार्टी और परिवार को तोड़ने का भी आरोप लगाया। चिराग ने एक बार फिर दोहराया कि अगर चाचा एलजेपी के कोटे से मंत्री बने होंगे तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
modi govt cabinet expansion samastipur ljp leader chirag paswan attacks uncle pashupati paras
चिराग पासवान - फोटो : ANI

विस्तार

मोदी मंत्रिमंडल में लोजपा संसदीय दल के नेता पशुपति पारस को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्रालय दिया गया है। वहीं दूसरी ओर भतीजा चिराग पासवान अपने चाचा पर हमलावर हैं। समस्तीपुर में आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि वे मंत्री बनने की अति महत्वाकांक्षा के कारण नीतीश कुमार की गोद में जाकर बैठ गए हैं। चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस पर पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाया। साथ ही पार्टी और परिवार को तोड़ने का भी आरोप लगाया। चिराग ने एक बार फिर दोहराया कि अगर चाचा एलजेपी के कोटे से मंत्री बने होंगे तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बीते दिनों चिराग पासवान ने कहा था कि लोजपा उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पार्टी है, चाचा गलत तरीके से कब्जा लिए हैं। 

विज्ञापन


 चिराग ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
चिराग चिराग पासवान ने कहा कि व्यक्तिगत अति महत्वकांक्षा में मंत्री बनने के लालच में चाचा पशुपति पारस ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है। यह नीतीश कुमार ही हैं जिन्होंने मेरे पिता रामविलास पासवान को राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ने नहीं दिया।  चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार सेंध लगाने में माहिर हैं। आज कोई पहली बार नीतीश कुमार ने हमारी पार्टी को तोड़ने का काम नहीं किया है। इससे पहले 2005 में हुए दोनों बार के चुनाव में हमारे विधायक को तोड़ने की भरपूर कोशिश की गई।  वैसे ही नेता के संरक्षण में चाचा पारस मंत्री बनने गए हैं
विज्ञापन


चाचा ने पार्टी और परिवार की पीठ में खंजर घोपा
चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री बनने के लिए न सिर्फ पार्टी को तोड़ा बल्कि परिवार को भी तोड़ने का काम किया है। ये खंजर सिर्फ चिराग पासवान की पीठ में ही नहीं घोपा बल्कि मेरे पिता रामविलास पासवान की पीठ में भी घोपा है। चाचा की महत्वकांक्षा ने पार्टी और परिवार से अलग कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed