फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Government Wants To Take Jammu And Kashmir To New Heights Of Development : Shahnawaz Hussain

भाजपा नेता शाहनवाज बोले, कश्मीर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है सरकार

Sun, 06 Dec 2020 09:22 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जम्मू/नई दिल्ली।
पीटीआई, जम्मू/नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 06 Dec 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Modi Government Wants To Take Jammu And Kashmir To New Heights Of Development : Shahnawaz Hussain
शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आतंकवादी हथियार छोड़कर कलम थाम लें। हुसैन ने हिंसा की राह नहीं छोड़ने वालों को अपने 'सफाए' के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का ताज है और हमारी सरकार शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर इस क्षेत्र का विकास चाहती है। हम यहां बिजली, पानी और बेहतर सड़कें सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बिजली कटौती और अंधेरा न हो, जो कांग्रेस तथा गुपकर गैंग की पहचान है।
विज्ञापन


जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के सिलसिले में बीते 15 दिन से कश्मीर घाटी में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री हुसैन रविवार सुबह जम्मू पहुंचे। वह अगले तीन दिन तक डोडा समेत विभिन्न इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे और फिर घाटी लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थानीय युवाओं के हाथ में कलम देखना चाहते हैं.. बंदूक छोड़कर कलम उठा लो, क्योंकि आंतकवाद में शामिल किसी भी व्यक्ति का खात्मा तय है। उन्होंने देश में बड़े हमले की आतंकवादियों की साजिश को नाकाम करने के लिये सुरक्षा एजेंसियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed