फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Government says five states have highest active Covid-19 cases in India

देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा कोविड-19 केस, कुल 62 फीसदी मामले यहां सक्रिय

Sat, 02 Jan 2021 02:07 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 02 Jan 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Modi Government says five states have highest active Covid-19 cases in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के पांच राज्यों में कोविड-19 के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इसके तहत देश के कुल मामलों में से 62 फीसदी केस इन्हीं पांचों राज्यों में हैं। मंत्रालय ने इन पांचों राज्यों में सक्रिय मामलों की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन


इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस से जुड़े मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत मंत्रालय ने बताया कि देश के पांच राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा हैं। इन पांचों राज्यों में यह आंकड़ा कुल मामलों का 62 फीसदी है। मंत्रालय के मुताबिक, इस वक्त देश में कोरोना के कुल 2,54,254 सक्रिय केस है। इनमें 1,57,106 केस केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में हैं।
विज्ञापन


केरल-महाराष्ट्र में हालात खराब
मंत्रालय ने बताया कि केरल में 65 हजार 381, महाराष्ट्र में 54,045, उत्तर प्रदेश में 14 हजार 260, पश्चिम बंगाल में 11 हजार 985 और छत्तीसगढ़ में 11 हजार 435 मामले सक्रिय हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से केवल छह जगह दस हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इनमें केरल और महाराष्ट्र में 50 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय हैं। वहीं, इस लिस्ट में शामिल बाकी चार राज्यों में सक्रिय मामले 15 हजार से कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार बढ़ रहे कोरोना केस 
जानकारी के मुताबिक, देश के दक्षिणी राज्य केरल में इस वक्त कोरोना के 60 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। यहां अब तक 7,60,933 संक्रमित मिले चुके हैं। इस खौफनाक बीमारी से केरल में अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, महाराष्ट्र में कोरोना के करीब 20 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में 54 हजार सक्रिय मामले हैं। उत्तर प्रदेश में भी 6 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में साढ़े पांच लाख और छत्तीसगढ़ में करीब 2 लाख 80 हजार लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed