{"_id":"59fcf0e84f1c1bee688b916f","slug":"modi-government-said-to-sc-action-will-not-be-taken-against-old-currency-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने SC को दिलाया भरोसा, पुरानी करेंसी रखने वालों पर नहीं होगी कार्रवाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार ने SC को दिलाया भरोसा, पुरानी करेंसी रखने वालों पर नहीं होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Nov 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
Pm Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जब तक नोटबंदी को असंवैधानिक करार नहीं दिया जाता, तब तक किसी को 500 और 1000 के पुराने नोट जमा कराने की इजाजत नहीं दी जा सकती। वहीं केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि उन लोगों के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी, जिनके पास 500 और 1000 के पुराने नोट हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: 'नोटबंदी ने गरीबों को चोट पहुंचाई पर उन्होंने मोदी को माफ कर दिया'
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि नोटबंदी अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती वाली याचिकाओं पर संविधान पीठ सुनवाई करेगी। जब तक संविधान पीठ इसको असंवैधानिक करार नहीं कर देती हम 500 और 1000 के पुराने नोट को जमा कराने की इजाजत कैसे दे सकते हैं?
विज्ञापन
तय समय के भीतर पुराने नोटों को जमा न करने के पीछे किसी का विदेश में होना, सशस्त्र सेना के जवानों की दूरदराज जगहों पर पोस्टिंग आदि वजहों को ही मान्य वजह माना गया है। सुप्रीम कोर्ट 14 लोगों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जो तय समय के भीतर पुराने नोट बैंकों में जमा नहीं करा पाए थे।
पढ़ें: नोटबंदी के लिए मुझ पर दबाव बनाया जाता तो इस्तीफा दे देता: चिदंबरम
पीठ ने सभी याचिकाकर्ताओं को संविधान पीठ के समक्ष याचिकाएं दायर करने को कहा है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने पीठ के समक्ष कहा कि जो याचिकाकर्ता अदालत गए हैं, उनके खिलाफ पुराने नोट रखने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।