फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government plans to open 100 airports upto 2024 to boost Indian Economy

मोदी सरकार 2024 तक बनाएगी 100 नए हवाई अड्डे, एक हजार हवाई रूट्स खोलने पर भी विचार

Thu, 31 Oct 2019 12:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 31 Oct 2019 12:21 AM IST
सार

  • मोदी सरकार का 100 नए एयरपोर्ट बनाने का प्लान
  • केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को देना चाहती है गति
  • प्रस्ताव के मुताबिक, हर साल स्थानीय स्तर पर 600 पायलटों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
Modi government plans to open 100 airports upto 2024 to boost Indian Economy

विस्तार

पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पूरा करने की तरफ मोदी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। ब्लूमबर्ग के सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार 2024 तक 100 नए एयरपोर्ट बनाने पर विचार कर रही है। सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक एक हजार नए रूट्स शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है, ये रूट्स छोटे शहरों और गांवों को जोड़ेंगे।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह हुई एक बैठक में 2025 तक जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की गई। बैठक में शामिल एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि देश में प्लेन लीज फाइनैंसिंग बिजनस को लेकर भी चर्चा की गई है। 
विज्ञापन


नए एयरपोर्ट्स शुरू करने के साथ-साथ हर साल 600 पायलटों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित करने का प्रस्ताव पेश किया गया। इसके अलावा पांच सालों में विमान बेड़ों की संख्या दोगुनी कर 1200 तक पहुंचाने पर भी बात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था में इस समय सुस्ती दर्ज की जा रही है, इसलिए सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स के जरिए इसे गति देना चाहती है। सरकार ने पिछले महीने कॉर्पोरेट टैक्स में भी कटौती की है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि, पड़ोसी देश चीन में भी एयरपोर्ट्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चीन ने 2035 तक 450 कॉमर्शियल एयरपोर्ट्स का लक्ष्य रखा है, जो 2018 की संख्या के मुकाबले दोगुनी है। तीन साल पहले तक भारत में केवल 75 रनवे काम कर रहे थे। मोदी सरकार ने अबतक 38 एयरपोर्ट को देश के एविएशन मैप में जोड़ा है।

बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपनी सरकार के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए 2025 तक भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का दावा किया था।


संसद में जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था तो उन्होंने देश के सामने पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा था। प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि यदि हम सब मिलकर काम करेंगे तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed