{"_id":"5a16f5ad4f1c1bce408b8a68","slug":"modi-government-is-not-ready-to-withdraw-cheque-book-says-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकबुक सुविधा वापस लेने का सरकार का कोई इरादा नहीं: वित्त मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चेकबुक सुविधा वापस लेने का सरकार का कोई इरादा नहीं: वित्त मंत्री
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेकबुक सुविधा वापस लेने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण मीडिया के कुछ हिस्सों में उन खबरों के बाद आया है जिसमें कहा जा रहा था कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार निकट भविष्य में चेकबुक सुविधा वापस ले सकती है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय की तरफ से ट्वीट में कहा गया, ‘भारत सरकार यह पुष्टि करती है कि बैंकों की तरफ से चेकबुक सुविधा वापस लेने का उसके पास कोई प्रस्ताव नहीं है।’ नोटबंदी के बाद सरकार लैस कैश सोसाइटी के लिए डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार देश को लैस कैश अर्थव्यवस्था में बदलने और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। लेकिन चेक भुगतान परिदृश्य का अभिन्न हिस्सा है। इसमें कहा गया कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट के रूप में चेक व्यापार और वाणिज्य की रीढ़ की हड्डी है।
विज्ञापन