फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   “Modi government has learnt from Congress, Gandhi family…”: Robert Vadra on G20 success

Robert Vadra: 'मोदी सरकार ने कांग्रेस और गांधी परिवार से सीखा है...,' G20 की सफलता पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

Mon, 11 Sep 2023 10:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 10:47 PM IST
सार

Robert Vadra: कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि भारत द्वारा G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अतीत में भी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी व नेहरू-गांधी परिवार से सीखा है।

विज्ञापन
“Modi government has learnt from Congress, Gandhi family…”: Robert Vadra on G20 success
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : Facebook

विस्तार

कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि भारत द्वारा G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अतीत में भी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी व नेहरू-गांधी परिवार से सीखा है। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए प्रयास किया था। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट ने कहा, मैं G-20 शिखर सम्मेलन के लिए आए सभी मेहमानों को बधाई देता हूं। यह गर्व का क्षण है। मुझे याद है जब (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा (गांधी) ने इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और प्रियंका के परिवार और गांधी परिवार ने हमेशा हमारे देश में अंतरराष्ट्रीय समर्थन लाने लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन


वाड्रा ने कहा, मुझे उन (नेताओं और प्रतिनिधियों) के यहां होने पर गर्व है..कि कैसे वे हमारे देश में कैसे शामिल हुए। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और मुझे यकीन है कि G-20 सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



G-20 घोषणापत्र को कूटनीतिक जीत बताने संबंधी कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर वाड्रा ने कहा, 'मैं निश्चित तौर पर इसे देखूंगा।' उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा मोदी सरकार ने इंदिरा गांधी और गांधी परिवार तथा कांग्रेस से सीखा है जिन्होंने हमेशा सभी अंतरराष्ट्रीय समर्थन में मदद की है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए।'



उन्होंने कहा,'मैं भारत आने वाले सभी प्रतिनिधियों और हर किसी का स्वागत करता हूं और मुझे भरोसा है कि उनकी यात्रा सफल हुई होगी, और मुझे यकीन है कि आगे भी इस तरह के कई और कार्यक्रम होंगे। मेरा परिवार भी एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रतिनिधियों और लोगों का समर्थन करने के लिए हमेशा मौजूद था।'

शशि थरूर ने कहा था कि दिल्ली घोषणा निसंदेह भारत के लिए एक कूटनीतिक जीत है। उन्होंने कहा था, 'यह एक अच्छी उपलब्धि है क्योंकि जब तक G-20 शिखर सम्मेलन नहीं हो रहा था, तब तक उम्मीद थी कि कोई समझौता नहीं होगा और इसलिए, एक साझा विज्ञप्ति संभव नहीं हो सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed