फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government Diwali gift for soldiers satellite phone calls at Re 1 per minute

सैनिकों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, अब एक रुपये में सेटेलाइट से कर सकेंगे फोन कॉल

Wed, 18 Oct 2017 08:44 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 18 Oct 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
Modi government Diwali gift for soldiers satellite phone calls at Re 1 per minute

टेलीकॉम मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि सैन्य और अर्द्धसैन्यकर्मी 19 अक्तूबर से सैटेलाइट फोन से एक रुपये प्रति मिनट की दर से अपने घर पर फोन कर सकेंगे। ऐसी ज्यादातर सेवाओं के लिए फिलहाल 5 रुपये प्रति मिनट लगते हैं। हालांकि कुछ जगह एक रुपये में भी यह सेवा उपलब्ध है।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा, ‘दिवाली की पूर्व संध्या पर हम सुदूर क्षेत्रों, सीमा पर तैनात सैन्य और अर्द्धसैन्यकर्मियों के लिए इस सुविधा का एलान कर रहे हैं। अब वे सैटेलाइट फोन की मदद से एक रुपये में अपने घर बात कर सकेंगे। पहले इसके लिए 5 रुपये लगते थे। अब कॉल रेट कम होने से वे अपने परिवार से लंबी बात कर सकेंगे।’
विज्ञापन


पढ़ें- बीएसएनएल की सेटेलाइट फोन सेवा शुरू, आम लोग भी कर सकेंगे इस्तेमाल    
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीकॉम मंत्री ने यह भी एलान किया कि 19 अक्तूबर से सुरक्षा बलों से सैटेलाइट फोन कनेक्शन का कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। अभी सुरक्षा बलों से सैटेलाइट फोन कनेक्शन के लिए 500 रुपये प्रतिमाह का किराया वसूला जाता है। पूर्व में टाटा कम्यूनिकेशंस की ओर से सैटेलाइट फोन सेवा उपलब्ध कराई जा रही थी।

अब इसे सरकारी कंपनी बीएसएनएल द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस समय देश में 2,500 सैटेलाइट फोन कनेक्शन हैं। सिन्हा ने कहा कि हमारे पर 5,000 कनेक्शन देने की क्षमता है। हमने रक्षा मंत्रालय और गृहमंत्रालय से कहा है कि जरूरत पड़ने पर और कनेक्शन भी दिए जा सकते हैं। साथ ही छह महीने में यह क्षमता बढ़ाई भी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed