{"_id":"5ebc78638ebc3e909d5b7a6e","slug":"modi-government-committed-to-reviving-economy-help-msme-says-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, कहा- सरकार अर्थव्यवस्था को गति देने, MSME की मदद को प्रतिबद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, कहा- सरकार अर्थव्यवस्था को गति देने, MSME की मदद को प्रतिबद्ध
Thu, 14 May 2020 04:14 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 May 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कोविड-19 संकट के चुनौतीपूर्ण समय में अर्थव्यवस्था को उबारने को प्रतिबद्ध है। शाह ने कई ट्वीट कर कहा कि सरकार छोटे कारोबारियों की मदद करने और रोजगार बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कारोबार करने वाली इकाइयों की मदद करने का हर संभव प्रयास कर रही है क्योंकि उन्हें कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते अपना कामकाज शुरू करने में वित्तीय दिक्कतें आ सकती है।
शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र की मदद के लिए उठाए गए कदमों के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’ शाह का यह बयान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा छोटी कारोबारी इकाइयों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के बिना गारंटी के ऋण की घोषण के बाद आया है।
विज्ञापन
I thank PM @narendramodi and FM @nsitharaman for these unprecedented steps, targeted at assisting MSMEs, cope with challenges of COVID-19.
विज्ञापन
It reflects PM Modi’s commitment to revive our economy, help small businesses and boost employment. #AatmaNirbharBharatAbhiyanविज्ञापन विज्ञापन— Amit Shah (@AmitShah) May 13, 2020