{"_id":"622237d88f59867f6a63ffed","slug":"modi-government-approved-1523-crore-for-it-infra-and-arms-purchase-of-central-police-forces-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: उत्तरी सीमा पर सेना के जवानों ने 20 हजार फुट की ऊचांई से लगाई छलांग, केंद्रीय पुलिस बलों के लिए भी खुशखबरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: उत्तरी सीमा पर सेना के जवानों ने 20 हजार फुट की ऊचांई से लगाई छलांग, केंद्रीय पुलिस बलों के लिए भी खुशखबरी
Fri, 04 Mar 2022 10:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:55 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कहा है कि सीएपीएफ के ‘आधुनिकीकरण योजना-चतुर्थ’ के अमल में आने से बलों की ऑपरेशनल क्षमताओं और तैयारियों में सुधार होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने बीएसएफ, सीआरपीएफ समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और हथियारों की खरीद के लिए 1,523 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह रकम अगले पांच साल में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कहा है कि सीएपीएफ के ‘आधुनिकीकरण योजना-चतुर्थ’ के अमल में आने से बलों की ऑपरेशनल क्षमताओं और तैयारियों में सुधार होगा। साथ ही इसका देश की आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। इसमें कहा गया है कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मंत्रालय एक फरवरी 2022 से 31 मार्च 2026 के बीच बलों के आधुनिकीकरण में 1,523 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस योजना के तहत सीएपीएफ को उनकी ऑपरेशनल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक हथियार और उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही आईटी सॉल्यूशन को भी उन्नत किया जाएगा। दरअसल सीएपीएफ देश के अहम जगहों की सुरक्षा में तैनात है।
विज्ञापन
एक बयान में कहा गया है कि इससे सरकार की अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मिल रही चुनौतियों से निपटने की क्षमत में इजाफा होगा। ये इलाके नक्सली, उग्रवादी और आतंकी खतरों का सामना कर रहे हैं। सीएपीएफ में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल्स शामिल हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती आंतरिक सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संघर्ष में है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पाकिस्तान, बांग्लादेश से लगती सीमाओं पर सुरक्षा के लिए तैनात है। साथ ही आंतरिक सुरक्षा जिम्मेदारियों का भी वहन करती है।
विज्ञापन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) परमाणु संस्थानों, एयरपोर्ट और मेट्रो जैसे अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) चीन-भारत सीमा पर तैनात है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नेपाल और भूटान से लगती सीमाओं की निगरानी कर रहा है।
सेना ने खास सैन्य अभ्यास किया
इस बीच भारतीय सेना की एयरबोर्न और स्पेशल फोर्स रेजिमेंट ने एक खास सैन्य अभ्यास भी किया। जवानों ने करीब 20 हजार फुट की ऊचांई से छलांग लगाई। इस दौरान जवानों ने आपात स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स के लिए अभ्यास किया।