{"_id":"5b54a89c4f1c1b466d8b6492","slug":"modi-goverment-said-iit-bombay-generates-highest-revenue","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवेन्यू हासिल करने में आईआईटी बॉम्बे ने सभी आईआईटी को छोड़ा पीछे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेवेन्यू हासिल करने में आईआईटी बॉम्बे ने सभी आईआईटी को छोड़ा पीछे
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
अनुसंधान, आविष्कार, परामर्श एवं पेटेंट्स के जरिए पिछले तीन साल में राजस्व अर्जित करने वाले शीर्ष प्रौद्योगिकी संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बम्बई ने सबको पीछे छोड़ दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आंकड़ों में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
इन स्रोतों से राजस्व अर्जित करने के मामले में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के बाद आईआईटी मद्रास और फिर आईआईटी दिल्ली का स्थान है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि आईआईटी बम्बई ने इन स्रोतों से वित्त वर्ष 2017-18 में 17 करोड़ 99 लाख रूपये जुटाए हैं, जबकि 16-17 तथा 15-16 में यह आंकड़ा क्रमश: 17.11 करोड़ तथा 10.65 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
तीनों वित्त वर्ष में आईआईटी मद्रास ने क्रमश: 11.67 करोड़, 10.87 करोड़ और 7.15 करोड़ रुपये इन स्रोतों से अर्जित किए गए हैं, जबकि आईआईटी दिल्ली ने 10.61 करोड़, 8.84 करोड़ तथा 7.03 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है।
विज्ञापन