{"_id":"58432f074f1c1bd823de5e76","slug":"modi-goverment-planning-on-huge-circulation-of-new-500-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इस महीने दूर हो जाएगी करेंसी की किल्लत, छप रहे 500 के एक अरब नोट'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'इस महीने दूर हो जाएगी करेंसी की किल्लत, छप रहे 500 के एक अरब नोट'
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 04 Dec 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
संतोष गंगवार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार करेंसी किल्लत से निपटने के लिए 500-500 के एक अरब नोट इसी माह देशभर में बैंकों के माध्यम से बांटेगी। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, जल्दबाजी में बैंकों से निकासी न करें, जरूरत के हिसाब से ही रकम निकालें। खातों में सभी का धन सुरक्षित है।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने बातचीत में कहा है कि जल्दी ही देशभर में करेंसी की किल्लत खत्म हो जाएगी। हड़बड़ी में बैंक और एटीएम में लाइन लगाने वाले लोग धीरज रखें। करेंसी के लिए जल्दबाजी न करें। क्योंकि तेजी से पांच-पांच सौ के नए नोट छापे जा रहे हैं। इसी महीने में पांच सौ के करीब एक अरब नए नोट देशभर की बैंकों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ग्रामीण सेक्टर में भी ध्यान दे रही है, नई करेंसी गांवों में भी पहुंचना शुरू हो गई है। जनधन खातों से एक माह में दस हजार रुपये निकालने की व्यवस्था लागू हो चुकी है। सभी लोगों के नए खाते खुलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि बैंकों से कहा गया है कि ग्राहकों को कैशलेस लेनदेन के लिए प्रेरित किया जाए। इससे बैंकों में लाइनें कम होगी। अब तमाम लोगों ने मोबाइल फोन में एप इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। कैंप लगवाकर नए खाते खुलवाए जा रहे हैं। अब डिजिटलाइजेशन सिस्टम अपनाना जरूरी हो गया है। इस सिस्टम से लोगों की जीवन शैली बदलेगी और बैंकों में चक्कर लगने भी बंद होंगे।