{"_id":"60e5d1868ebc3e22246ae186","slug":"modi-cabinet-vistar-meetings-of-cabinet-and-council-of-ministers-to-be-held-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथन: कैबिनेट विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंथन: कैबिनेट विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Thu, 08 Jul 2021 01:24 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:24 AM IST
सार
यह बैठक आज यानी बुधवार को ही होने वाली थी लेकिन फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के कारण पूर्वांह्न 11 बजे होने वाली इन बैठकों को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक अब गुरुवार शाम को होगी। समाचार एजेंसी एएनइआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि यह बैठक आज ही होने वाली थी लेकिन फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के कारण पूर्वांह्न 11 बजे होने वाली इन बैठकों को स्थगित कर दिया गया। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) लाभों को फिर से बहाल करने पर फैसला लिया जा सकता है। साथ ही मंत्रालय बंटवारा पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
कैबिनेट विस्तार: 30 मंत्री लोकसभा और 11 राज्यसभा के सदस्य
नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार में शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों में 30 लोकसभा और 11 राज्यसभा के सदस्य हैं। इसके साथ ही, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन दो ऐसे मंत्री हैं जो फिलहाल संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। सोनोवाल फिलहाल असम विधानसभा सदस्य हैं।
विज्ञापन
इस मंत्रिपरिषद विस्तार में कुल 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। राज्यसभा के जिन सदस्यों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नारायण नारायण राणे, जद (यू) अध्यक्ष आरसीपी सिंह, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, हरदीप पुरी, मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रुपाला शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा के ही राजीव चंद्रशेखर, बीएल वर्मा, भागवत कराड को राज्य मंत्री बनाया गया है और ये तीनों मंत्री राज्यसभा के सदस्य हैं। लोकसभा के जिन सदस्यों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उनमें भाजपा के डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, किरेन रिजिजू, आरके सिंह, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर तथा लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के नेता पशुपति कुमार पारस शामिल हैं।
इनके अलावा, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, भाजपा के एसपी सिंह बघेल, शोभा कारंदलाजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, अजय कुमार, चौहान देवूसिंह, भगवंत खूबा, भारती पवार, पंकज चौधरी, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, निशीथ प्रामाणिक, ए नारायणस्वामी, कपिल पाटिल, राजकुमार रंजन सिंह, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराड, बिश्वेसर टुडू और जॉन बारला भी लोकसभा सदस्य हैं जो राज्य मंत्री बने हैं।