फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi cabinet reshuffle new ministers portfolio know about amit shah jyotiraditya scindia ashwini vaishnav mansukh mandaviya smriti irani

विभागों का बंटवारा: पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में अब कौन किस विभाग का मंत्री, यहां पढ़ें पूरी सूची

Thu, 08 Jul 2021 07:29 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 08 Jul 2021 07:29 AM IST
सार

सभी 43 नेताओं में 15 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जिनमें नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल आदि शामिल हैं। बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दो घंटे बाद ही सभी मंत्रियों को उनके प्रभार बांट दिए गए। 

विज्ञापन
modi cabinet reshuffle new ministers portfolio know about amit shah jyotiraditya scindia ashwini vaishnav mansukh mandaviya smriti irani
जानें किस मंत्री को मिला क्या प्रभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (सात जुलाई) शाम कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं।  वहीं, सात महिलाएं भी शामिल हैं। सभी 43 नेताओं में 15 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जिनमें नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल आदि शामिल हैं। बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दो घंटे बाद ही सभी मंत्रियों को उनके प्रभार बांट दिए गए। गृहमंत्री अमित शाह को नए बने सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को उड्डयन तो अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया।

विज्ञापन

नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग

  • अमित शाह को मौजूदा मंत्रालयों के साथ नए बने सहाकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
  • पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय वापस ले लिया गया। वह वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्रालय संभालेंगे।
  • अश्विनी वैष्णव अब रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
  • स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी भी दी गई। 
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान दी गई। 
  • पुरुषोत्तम रूपाला डेयरी और फिशरीज मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • अनुराग ठाकुर को खेल और युवक कल्याण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया।
  • गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय की देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई। 
  • भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया।
  • धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाकर शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया।
  • हरदीप सिंह पुरी से नागरिक उड्डयन मंत्रालय लेकर पेट्रोलियम, शहरी विकास और आवास मंत्रालय दिया गया।
  • पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। 
  • किरन रिजिजू को खेल मंत्रालय से हटाकर संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।
  • सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय के साथ-साथ उत्तर-पूर्व के मामलों की भी जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं 30 कैबिनेट मंत्री

मंत्री मंत्रालय
राजनाथ सिंह रक्षा
अमित शाह गृह और सहकारिता
नितिन गडकरी सड़क परिवहन
निर्मला सीतारमण वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले
नरेंद्र सिंह तोमर कृषि एवं ग्रामीण विकास
डॉ. एस. जयशंकर विदेश मंत्री
अर्जुन मुंडा अनुसूचित जनजाति कल्याण
स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास 
पीयूष गोयल वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा
धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता
प्रह्लाद जोशी संसदीय कार्य, कोयला और खनन
नारायण राणे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, पोर्ट, जलमार्ग मंत्री और आयुष
मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामले
डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता
गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास और पंचायती राज
ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्डयन
रामचंद्र प्रसाद सिंह स्टील
अश्विनी वैष्णव रेल, संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
गजेंद्र सिंह शेखावत  जल शक्ति
किरण रिजिजू कानून और न्याय मंत्री
राज कुमार सिंह  बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, आवास और शहरी मामले
मनसुख मंडाविया  स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक
भूपेंद्र यादव  पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम और रोजगार
महेंद्र नाथ पांडेय  भारी उद्योग मंत्री
पुरुषोत्तम रूपाला  मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी
जी किशन रेड्डी संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र का विकास
अनुराग सिंह ठाकुर सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल
विज्ञापन

स्वतंत्र प्रभार में अब सिर्फ दो राज्य मंत्री

मंत्री मंत्रालय
राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामले
डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग 

राज्य मंत्रियों के विभाग

मंत्री मंत्रालय
श्रीपद नाईक बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग और पर्यटन
फग्गन सिंह कुलस्ते  स्टील मंत्रालय और ग्रामीण विकास
प्रह्लाद सिंह पटेल जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण
अश्विनी कुमार चौबे उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य और संस्कृति
जनरल वीके सिंह सड़क एवं परिवहन और नागरिक उड्डयन
कृष्णपाल गुर्जर विद्युत और भारी उद्योग
रावसाहेब दानवे रेल, कोयला और खनन
रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
साध्वी निरंजन ज्योति उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास
संजीव बालियान पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन
नित्यानंद राय  गृह
पंकज चौधरी वित्त
अनुप्रिया सिंह पटेल  वाणिज्य और उद्योग
एसपी सिंह बघेल कानून और न्याय
राजीव चंद्रशेखर  कौशल विकास, उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
शोभा करंदलाजे कृषि और किसान कल्याण
भानु प्रताप सिंह वर्मा  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
दर्शना विक्रम जार्दोश कपड़ा और रेल
वी मुरलीधरन विदेश और संसदीय कार्य मामले
मीनाक्षी लेखी विदेश और संस्कृति
सोम प्रकाश वाणिज्य एवं उद्योग
रेणुका सिंह सरुता  जनजाति कल्याण
रामेश्वर तेली पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, श्रम और रोजगार
कैलाश चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण
अन्नपूर्णा देवी शिक्षा
ए नारायणस्वामी सामाजिक न्याय और अधिकारिता
कौशल किशोर आवास और शहरी मामले
अजय भट्ट रक्षा और पर्यटन
बीएल वर्मा  उत्तर पूर्वी क्षेत्र का विकास और सहकारिता
अजय कुमार गृह
देवुसिंह चौहान संचार
भगवंत खुबा नवीन, नवीकरणीय ऊर्जा, रसायन और उर्वरक
कपिल मोरेश्वर पाटिल पंचायती राज
प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता
सुभाष सरकार  शिक्षा
भगवत किशनराव कराद वित्त
राजकुमार रंजन सिंह विदेश और शिक्षा
भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 
बिश्वेश्वर टुडू जनजातीय मामले और जल शक्ति
शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
महेंद्रभाई मुंजापारा महिला एवं बाल विकास और आयुष
जॉन बरला अल्पसंख्यक मामले
एल मुर्गन मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी, सूचना और प्रसारण
निशीथ प्रमाणिक गृह, युवा मामले और खेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed