फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi cabinet 2021 New ministers takes charge today Anurag Thakur takes charge as Minister of Information and Broadcasting

नई पारी की शुरुआत: मंत्री संभाल रहे अपने मंत्रालय का कार्यभार, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने किया काम शुरू

Thu, 08 Jul 2021 10:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 10:40 AM IST
सार

मंत्रिमंडल विस्तार के 20 घंटे के भीतर मोदी के मंत्री एक्शन में दिखने लगे हैं। आज  मंत्री अपने-अपने विभाग का कामकाज संभाल रहे हैं।  अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। 

विज्ञापन
Modi cabinet 2021 New ministers takes charge today Anurag Thakur takes charge as Minister of Information and Broadcasting
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों ने संभाला पदभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद का आकार पहले से बड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया। मंत्रिमंडल में 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात मौजूदा राज्यमंत्रियों को कैबिनेट में प्रमोट किया गया। वहीं आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मंत्रिमंडल में जिम्मेदारियां मिलने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने पदभार संभाल लिया है। 

विज्ञापन


आरसीपी सिंह ने संभाला कार्यभार
जेडीयू कोटे से आए सांसद आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह ने भी आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन


मनसुख मांडविया ने संभाला पदभार
देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पदभार संभाल लिया । इस दौरान उन्होंने पहले पूजा पाठ की।  गुजरात से भाजपा के सांसद मनसुख मांडविया ने  डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का काम संभाला। सुबह 10 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन पहुंचकर उन्होंने अपना पद संभाला। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय का कार्यभार शुरू किया। इससे पहले इस पद पर पीयूष गोयल थे। 

अनुराग ठाकुर ने किया काम शुरू
वहीं अनुराग ठाकुर ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय पहुंचकर कामकाज शुरू किया। अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट में भेजा गया है। ठाकुर ने प्रकाश जावड़ेकर की जगह ली है।
 
मंत्रिमंडल में मंत्रियों की बढ़ी संख्या
 बता दें कि बुधवार को कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 77 तक पहुंच गई है, इससे पहले यह संख्या 69 थी। नियम के मुताबिक यह संख्या 81 तक पहुंच सकती है। बुधवार को मंत्रिमंडल से कई वरिष्ठ नेताओं की विदाई हो गई। बता दें कि नरेंद्र मोदी अपने पास कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग समेत सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे को रखे हुए हैं। इसके अलावा वो सभी मंत्रालय भी पीएम मोदी के पास है जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं ।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed