{"_id":"5ced274ebdec22077c357117","slug":"modi-cabinet-2019-chirag-paswan-says-ram-vilas-paswan-will-be-minister-in-modi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग पासवान बोले- रामविलास पासवान ही बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिराग पासवान बोले- रामविलास पासवान ही बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री
Tue, 28 May 2019 05:50 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 May 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
रामविलास पासवान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर मोदी सरकार में पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के नाम की सिफारिश की।
विज्ञापन
लोजपा नेता चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने एक बैठक में सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में पार्टी के सभी छह सांसदों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
चिराग ने इन खबरों को भी कोई महत्व नहीं दिया कि निवर्तमान कैबिनेट मंत्री और उनके पिता रामविलास पासवान ने नये मंत्रिपरिषद के लिए उनके नाम पर जोर दिया है। चिराग ने कहा कि यह तो पिता की भावनाएं हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
चिराग पासवान ने कहा कि यह मोदी का विशेषाधिकार है कि उनकी सरकार में कौन मंत्री होगा, लेकिन लोजपा नयी सरकार में रामविलास पासवान को अपना प्रतिनिधि देखना चाहेगी।