फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi asked for Rahul Gandhi or Nitin Gadkari, he dont know about BJP information

मोदी ने राहुल गांधी या नितिन गडकरी में से किसको कहा, उन्हें 'भाजपा की जानकारी नहीं' 

Tue, 01 Jan 2019 09:47 PM IST
Avdhesh Kumar जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 01 Jan 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Modi asked for Rahul Gandhi or Nitin Gadkari, he dont know about BJP information
कार्यकर्ताओं से संवाद करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने साक्षात्कार में एक ऐसी बात कह दी जो बाद में 'पहेली' बन गई। लोगों ने उनकी कही बात का मतलब भी अपने-अपने तरीके से निकालना शुरू कर दिया। किसी ने कहा, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर वह बयान दिया है तो दूसरी ओर यह समझा गया कि पीएम की टिप्पणी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर थी। चूंकि उन्होंने जिस संदर्भ में यह बयान दिया, वह राहुल गांधी और नितिन गडकरी, दोनों से जुड़ा है। इन दोनों नेताओं ने पिछले दिनों भाजपा नेतृत्व संबंधी एक ऐसा ही बयान दिया था। मोदी ने कहा, उन्हें भाजपा की जानकारी ही नहीं है। अब पहेली 'उन्हें' कौन है।
विज्ञापन


दरअसल पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला था। खुद राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता में कहा, भाजपा में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। वहां दो लोगों की चलती है। एक नरेंद्र मोदी और दूसरे अमित शाह हैं। सारे निर्णय ये दोनों नेता लेते हैं। बाद में रणदीप सिंह सुरजेवाला, आनंद शर्मा और कई दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी कहा, भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। कोई भी फैसला हो, ये दो लोग ही लेते हैं। सुरजेवाला और अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया था कि, राफेल के मामले में रक्षा मंत्रालय, कानूनी सलाह और कैबिनेट निर्णय को दरकिनार कर अंबानी की कंपनी को टेंडर दे दिया गया। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आईबी की एक कांफ्रेस में कथित तौर पर एक विवादित बयान दिया था। उसमें भी कुछ वैसी ही बात थी, जो कांग्रेसी खेमे में चल रही थी। गडकरी ने कहा, जब विधायक और सांसद हारते हैं तो उसकी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष की ही होती है। यदि मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं और मेरे सांसद और विधायक अच्छा नहीं कर रहे हैं तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने यह बात पांच राज्यों में भाजपा को मिली हार के संदर्भ में कही थी। उनका यह बयान मीडिया में छाया रहा।हालाँकि बाद में गडकरी ने सफाई दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा

पीएम से सवाल पूछा गया था कि कुछ लोग कहते हैं, भाजपा में मोदी-शाह की जोड़ी सब काम करती है। सारे फैसले वे ही लेते हैं। इस सवाल पर मोदी का कहना था, ऐसा कहने वाले लोग भाजपा को जानते ही नहीं हैं। भाजपा एक बहुत बड़ा संगठन है। ऐसे लोगों को भाजपा की जानकारी तक नहीं है कि यह संगठन राष्ट्र से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से जुड़ा है। हमारे संगठन में हर किसी की बात सुनी जाती है। उनके इस बयान के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने यह किस नेता के संदर्भ में कहा है।उनके निशाने पर कौन...राहुल गांधी या नितिन गडकरी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed