{"_id":"58d7d6e14f1c1b110b1a11cc","slug":"modi-among-time-magazine-probables-for-most-influential-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल भी टाइम में रहेगा पीएम मोदी का जलवा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस साल भी टाइम में रहेगा पीएम मोदी का जलवा
amarujala.com, presented by- मोहित
Updated Mon, 27 Mar 2017 06:16 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी टाइम मैगजीन की सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हो सकते हैं। टाइम मैगजीन दुनिया के जिन 100 प्रभावशाली लोगों की सालाना सूची तैयार कर रही है, उसकी संभावित नामों में नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
टाइम मैगजीन अगले महीने शीर्ष कलाकारों, राजनीतिक नेताओं, सांसदों, वैज्ञानिकों और टेक्नोलॉजी, कारोबारी दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की एक सूची जारी करेगी। दुनिया भर में इस सूची को काफी महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन
मोदी पिछले साल भी इस दौड़ में शामिल थे। 2015 में उन्हें इस सूची में जगह मिली थी और खुद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मैगजीन के लिए उनकी प्रोफाइल लिखी थी। पिछले साल आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, गूगल के भारतवंशी सीईओ सुंदर पिचई और फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी और सचिन बंसल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल थे।
विज्ञापन
इस साल सबसे तगड़े दावेदरों में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी बेटी इवांका ट्रंप, ब्लादीमिर पुतिन, ब्रिटेन की पीएम टेरेजा मे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।