फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi again visited the premises of former prime minister Vajpayee

पीएम मोदी ने फिर जाना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल

Fri, 29 Jun 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Modi again visited the premises of former prime minister Vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी

एम्स में नैशनल सेंटर फॉर एजिंग के शिलान्यास समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार डॉक्टरों से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत की जानकारी ली। 25 जून को भी पीएम मोदी ने बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल के ही एम्स पहुंचकर वाजपेयी का हाल जाना था। एम्स प्रशासन को भी इसकी जानकारी तभी हुई जब मोदी वहां पहुंच चुके थे।

विज्ञापन


हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वाजपेयी की हालत स्थिर है, हालांकि दो दिन पहले उन्हें कुछ घंटे के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी बीते 14 दिनों से एम्स में भर्ती हैं।
विज्ञापन


93 साल के वाजपेयी को गुर्दा संक्रमण, छाती में जकड़न और मूत्र संबंधी परेशानी के बाद 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी स्थिति का तत्काल मूल्यांकन किया और उन्हें जरुरी एंटीबायोटिक दवाइयां दी गयीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमेह के शिकार वाजपेयी का एक ही गुर्दा काम कर रहा है। उन्हें 2009 में मस्तिष्काघात हुआ था जिससे उनकी संज्ञानात्मक क्षमता कमजोर हो गयी थी। बाद में वह स्मृति विलोप के शिकार हो गये। 


वाजपेयी 1996 और 1999 के बीच तीन बार प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। वह 1999 से 2004 तक प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री के पद पर पांच साल से अधिक समय तक रहने वाले वह पहले गैर कांग्रेस नेता थे। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वह धीरे-धीरे सार्वजनिक जीवन से दूर हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed