फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modern Madras turns 379 today, Every year people celebrate Madras Day festival

आज 379 साल का हुआ आधुनिक मद्रास, बड़ा ही रोचक है इसका इतिहास

Wed, 22 Aug 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 22 Aug 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Modern Madras turns 379 today, Every year people celebrate Madras Day festival

आज मद्रास पूरे 379 साल का हो गया है। आज ही के दिन 22 अगस्त साल 1639 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की आधारशिला ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा रखी गई थी। उस वक्त इसे मद्रास के नाम से जाना जाता था। करीब 70 लाख की आबादी वाला यह शहर दुनिया का 31वां सबसे बड़ा शहर माना जाता है। लेकिन इतिहास की नजर में ये शहर 379 नहीं बल्कि 2 हजार साल पुराना है। दूसरी शाताब्दी में यह चोल साम्राज्य का हिस्सा था। वहीं तोडईमंडलम प्रांत में मद्रास पट्टनम नाम का छोटा सा गांव हुआ करता था।

विज्ञापन


सेंट फोर्ट जार्ज के निर्माण के साथ अस्तित्व में आया

आधुनिक मद्रास सेंट फोर्ट जार्ज के निर्माण के साथ ही 22 अगस्त 1639 को अस्तित्व में आया था। इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी ने आसपास के छोटे-छोटे गांवों को भी मद्रास में ही मिला लिया था।  
विज्ञापन


जमीन के टुकड़े पर जन्मा था मद्रास

1639 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजयनगर के राजा पेडा वेंकट राय से कोरोमंडल तट चंद्रगिरी में कुछ जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर आधुनिक मद्रास ने जन्म लिया। यहीं पर सेंट फोर्ट जार्ज का निर्माण किया गया था। जोे कि औपनिवेशिक गतिविधियों का केंद्र बिंदु था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा चेन्नई मनाता है मद्रास दिवस

हर साल 22 अगस्त को तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में मद्रास दिवस समारोह मनाया जाता है। इस दिवस को ये नाम शहर के पुराने नाम मद्रास पर दिया गया है। इस दिन पूरे शहर में जगह-जगह आयोजन किए जाते हैं। इनमें शहर के सभी नागरिक हिस्सा लेते हैं। बता दें साल 1939 में मद्रास के इतिहास के बारे में पता लगाने के लिए एक कमिटी भी बनाई गई थी। जिसमें इतिहासकार और प्रोफेसर शामिल थे। इस दिवस को मनाने का विचार साल 2004 में चेन्नई हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा रखा गया था। ताकि ऐतिहासिक धरोहरों का रखरखाव किया जा सके और नागरिक भी इनकी मरम्मत करने जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed