बेल्लारी में सियासी आगजनी: मॉडल हाउस फूंका गया, भाजपा विधायक के परिजन ने कांग्रेस समर्थकों पर लगाया आरोप
बेल्लारी के जी स्क्वायर लेआउट में बने एक मॉडल हाउस में आगजनी की गई। भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के भाई ने कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के समर्थकों पर पेट्रोल-डीजल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस और दमकल ने आग बुझाई। मामला एक जनवरी की हिंसा से जुड़ा बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बेल्लारी में शुक्रवार को राजनीति और कानून-व्यवस्था आमने-सामने आ गई। जिला मुख्यालय शहर के जी स्क्वायर लेआउट में बने एक मॉडल हाउस को आग के हवाले कर दिया गया। यह लेआउट खनन कारोबारी और भाजपा विधायक जी. जनार्दन रेड्डी और पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु द्वारा विकसित किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संभावित खरीदारों के लिए बनाए गए मॉडल हाउस में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दमकल और पुलिस को मौके पर पहुंचकर काबू पाना पड़ा। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- नीति आयोग जा रहा शख्स सुरक्षाबलों से भिड़ा, PMO में चालक होने का दावा; चौकसी बढ़ाई गई
कांग्रेस विधायक के समर्थकों पर आरोप
जनार्दन रेड्डी के भाई जी. सोमशेखर रेड्डी ने आरोप लगाया कि आगजनी कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के समर्थकों ने की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल डालकर मॉडल हाउस को जलाया गया। उनके मुताबिक, 15 असामाजिक तत्वों ने शाम के वक्त यह वारदात की, जब लोग टहल रहे थे।
पुरानी झड़पों से जुड़ा मामला
सोमशेखर रेड्डी ने दावा किया कि यही लोग 1 जनवरी को जनार्दन रेड्डी के घर के पास हुई हिंसा में भी शामिल थे। उस दिन मूर्ति अनावरण कार्यक्रम से पहले बैनर लगाने को लेकर दोनों गुटों में झड़प हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से बेल्लारी में सियासी माहौल लगातार गरमाया हुआ है।
भाजपा का सुरक्षा का मुद्दा
भाजपा ने आरोप लगाया है कि जनार्दन रेड्डी को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है और उनके लिए ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। पार्टी ने 17 जनवरी को बेल्लारी में प्रदर्शन भी किया था। आगजनी के इस मामले पर अभी तक भरत रेड्डी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा है कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.