{"_id":"6263223f1519031f4c06966d","slug":"mod-attack-on-bjp-leader-mohit-kamboj-car-near-cm-uddhav-thackeray-house-matoshree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित कंबोज पर हमला: 'शिवसेना नेता भी अकेले यात्रा करते हैं, उनके साथ भी ऐसा हो सकता है' भाजपा विधायक ने दी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोहित कंबोज पर हमला: 'शिवसेना नेता भी अकेले यात्रा करते हैं, उनके साथ भी ऐसा हो सकता है' भाजपा विधायक ने दी धमकी
Sat, 23 Apr 2022 02:07 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:07 PM IST
सार
कंबोज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं एक शादी में शामिल होने गया था और घर लौटते समय मेरा वाहन कलानगर इलाके में एक रोड सिग्नल पर रुक गया। अचानक, कुछ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने मेरे वाहन पर हमला किया
विज्ञापन
मोहित कंबोज
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में अजान और हनुमान चालीसा की राजनीति जोरों पर है। महाराष्ट्र में भाजपा नेता मोहित कंबोज की कार पर हमला के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। इस मामले में महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष प्रसाद लाड ने कहा कि भाजपा नेता मोहित कंबोज की कार पर हमले के मुद्दे पर मुंबई के भाजपा विधायक, सांसद और विधायक आज मुंबई पुलिस आयुक्त से मिलेंगे। वहीं अब भाजपा विधायक आशीष शेलार ने शिवसेना को धमकी देते हुए कहा कि भाजपा नेता मोहित कंबोज पर हमला हुआ जब वो अकेले यात्रा कर रहे थे, शिवसेना को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके नेता भी अकेले यात्रा करते हैं, उनके साथ भी ऐसा ही हो सकता है। हम जवाब देंगे और पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
मातोश्री के पास हुआ था हमला
कलानगर में ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निजी आवास मातोश्री है। यहां से निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने उनके घर के बाहर हनुमान चालीसा गाने का एलान किया है। तब से मातोश्री और उसके आसपास इलाकों में सैकड़ों शिवसैनिकों का जमावड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
कंबोज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं एक शादी में शामिल होने गया था और घर लौटते समय मेरा वाहन कलानगर इलाके में एक रोड सिग्नल पर रुक गया। अचानक, कुछ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने मेरे वाहन पर हमला किया और उसके शीशे तोड़ दिए और दरवाजे के हैंडल को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
कोई घायल नहीं
आगे उन्होंने कहा कि कार में कोई भी घायल नहीं हुआ है। पुलिस में भी इसकी शिकायत कर दी गई है। साथ ही कहा कि मैं इस तरह की आक्रामकता से डरने वाला नहीं हूं क्योंकि मैं और मेरी पार्टी बीएमसी में भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी पार्टी के नेता का नाम नहीं लिया।
हमले की जांच करे पुलिस
कंबोज ने कहा कि पुलिस को हमले की जांच करनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए, साथ ही कहा कि वह इस तरह के कृत्यों के बावजूद भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए और हमलावरों को कायर बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा शिवसेना पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में एक नई संस्कृति के तहत, भ्रष्टाचार की बात करने वालों को पीटा और हमला किया जा रहा है। साथ ही कहा कि क्या मुंबई पुलिस कार्रवाई करेगी या इन कायरों को बचाने के लिए कहानी बनाएगी>