फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mobile App HPZ Fraud ED Attaches Fresh Assets Worth Over ₹ 278 Crore

HPZ App: कंपनी से जुड़े लोगों-संस्थाओं की 278 करोड़ की संपत्ती ईडी ने की कुर्क, निवेशकों को धोखा देने का आरोप

Thu, 28 Dec 2023 03:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 03:24 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले 176.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विभिन्न व्यक्तियों और चीनी-लिंक्ड सहित शेल (डमी) संस्थाओं से संबंधित 278.71 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी किए गए थे।

विज्ञापन
Mobile App HPZ Fraud ED Attaches Fresh Assets Worth Over ₹ 278 Crore
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल ऐप एचपीजेड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस बीच एक बार फिर निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग ऐप से जुड़े लोगों और विभिन्न संस्थाओं की 278 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली है। बता दें, एचपीजेड पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की है। 

विज्ञापन

करोड़ों का चूना लगाने में शामिल शेल कंपनियां 
प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले 176.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विभिन्न व्यक्तियों और चीनी-लिंक्ड सहित शेल (डमी) संस्थाओं से संबंधित 278.71 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी किए गए थे। ईडी ने बताया कि शेल कंपनियां कथित तौर पर निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने में शामिल पाई गईं। 

विज्ञापन

धोखाधड़ी से धन कमाने के उद्देश्य के लिए शुरू किया गया
मनी-लॉन्ड्रिंग के इस पूरे मामले का खुलासा 2021 में हुआ था, जब नागालैंड के कोहिमा में साइबर अपराध पुलिस थाने ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। कंपनी पर निवेशकों का धोखा देने का आरोप है, जिसके लिए एचपीजेड टोकन ऐप का इस्तेमाल किया गया था। ऐप का इस्तेमाल अवैध ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी और बिटकॉइन में निवेश के लिए धोखाधड़ी से धन कमाने के उद्देश्य के लिए शुरू किया गया था। ईडी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने दावा किया था कि 57 हजार का निवेश करने पर तीन महीने तक प्रतिदिन चार हजार रुपये का रिटर्न देने का वादा किया था। लेकिन एक बार रिटर्न दिया और नए फंड की मांग शुरू कर दी। ईडी ने बताया कि मामले में ईडी द्वारा रोकी गई अपराध की कुल आय 455.37 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed