{"_id":"601dfb478ebc3e4b3727d387","slug":"mo-dhaliwal-a-video-released-said-the-war-will-start-with-the-return-of-agricultural-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"धालीवाल का वीडियो सामने आया, कहा- कृषि कानूनों की वापसी के साथ ही शुरू होगी जंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धालीवाल का वीडियो सामने आया, कहा- कृषि कानूनों की वापसी के साथ ही शुरू होगी जंग
Sat, 06 Feb 2021 07:43 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
मो धालीवाल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को हवा देने वाले एक खालिस्तानी समूह का वीडियो सामने आया है। कनाडा के पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के संस्थापक मो धालीवाल वीडियो में कह रहा है कि अगर कल कृषि कानून वापस भी हो जाएं तो यह हमारे लिए जीत नहीं होगी।
विज्ञापन
यह जंग कृषि कानूनों की वापसी के साथ शुरू होगी। धालीवाल कह रहा है कि किसी को यह मत कहने दो कि जारी जंग कानून वापसी के साथ खत्म हो जाएगी। हालांकि, इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। दरअसल, वे इस आंदोलन की ऊर्जा को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वे आपसे यह कहना चाहते हैं कि आप पंजाब से अलग हैं और खालिस्तानी आंदोलन से अलग हैं, जो कि आप नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की तरफ से ट्विटर पर पोस्ट की गई टूलकिट को धालीवाल ने ही तैयार किया है।
विज्ञापन