फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS Supporters hooliganism, After the Modi-free slogan, broken hotels and shops boards

राज ठाकरे के समर्थकों की गुंडागर्दी, मोदीमुक्त नारे के बाद तोड़े होटल और दुकानों के बोर्ड

Mon, 19 Mar 2018 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/मुंबई Updated Mon, 19 Mar 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
MNS Supporters hooliganism, After the Modi-free slogan, broken hotels and shops boards
राज ठाकरे

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर गुजराती बोर्ड को तोड़ डाला। गुड़ी पाडवा के मौके पर शिवाजी पार्क में आयोजित रैली में राज ठाकरे ने मोदी मुक्त भारत की घोषणा की है। 

विज्ञापन


राज ठाकरे के इस भाषण के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने देर रात गुजराती होटलों और दुकानों को निशाना बनाया है। राज ठाकरे ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित अभिनेता अक्षय कुमार पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष का आह्वान किया कि मोदीमुक्त भारत बनाने के लिए सभी एकसाथ आएं। आगामी चुनाव भारत की तीसरी आजादी की लड़ाई है। भारत को पहली आजादी 1947 में मिली। आजादी की दूसरा संघर्ष 1977 में हुआ और अब 2019 के चुनाव में भारत को मोदी से मुक्ति के रूप में तीसरी आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ठाकरे ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए देश में धार्मिक दंगे कराए जा सकते हैं। वहीं, गुजरातियों को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर अब भी होटलों और दुकानों पर मराठी में नहीं गुजराती में बोर्ड लगाए गए हैं। 

सभा खत्म होने के बाद कुछ मनसे कार्यकर्ता इकट्ठा होकर मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पहुंचे और होटल व दुकानों में गुजराती भाषा में लगे बोर्ड तोड़ डाले। मनसे प्रमुख ने शिवाजी पार्क की रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भविष्य में सत्ता परिवर्तन होने पर यदि नोटबंदी की जांच हुई तो आजादी के बाद का यह देश का सबसे बड़ा घोटाला बनकर सामने आएगा। 

राज ठाकरे ने कहा कि मोदी सरकार में बोफोर्स से बड़ा राफेल खरीद घोटाला हुआ है। मीडिया में यह खबर इसलिए नहीं आ रही है क्योंकि समाचार चैनलों और अखबारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का दबाव हैं। वहीं, अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए राज ने कहा कि टायलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन फिल्म सरकारी योजनाओं का गुप्त प्रचार था। 


अक्षय कुमार मनोज कुमार के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अक्षय भारतीय नागरिक नहीं हैं बल्कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है। राज ठाकरे ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी महान अभिनेत्री थी लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया कि उनके शरीर को तिरंगे से लपेटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed