{"_id":"5c86d6ebbdec2214046eea0f","slug":"mns-s-only-mla-returned-to-shiv-sena-talked-raj-thackeray-before-joining","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसे का इकलौता विधायक शिवसेना में लौटा, शामिल होने से पहले की थी राज ठाकरे से बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनसे का इकलौता विधायक शिवसेना में लौटा, शामिल होने से पहले की थी राज ठाकरे से बात
Tue, 12 Mar 2019 03:15 AM IST
sapna singla
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा
Published by: sapna singla
Updated Tue, 12 Mar 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
सोनेवाल
- फोटो : अमर उजाला
राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के इकलौते विधायक शरद सोनेवाल सोमवार को शिवसेना में वापस आ गए। पुणे जिले की जुन्नार सीट से विधायक सोनेवाल 2014 के विधानसभा चुनाव में मनसे के टिकट पर जीतने वाले एक मात्र प्रत्याशी थे। महाराष्ट्र की राजनीति में मनसे की उपस्थिति में तेजी से गिरावट आई है।
विज्ञापन
सोनेवाल अपने समर्थकों के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए। विधायक ने कहा कि उन्होंने शिवसेना में शामिल होने से पहले राज ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से बात की थी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जुन्नार विधानसभा शीरूर लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। इस सीट से शिवसेना के शिवाजी राव आधलराव पाटिल सांसद हैं।
विज्ञापन