फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS president Raj Thackeray attack Shiv Sena (UBT) chief, said If BJP had shared CM post, Uddhav would silent

LS Polls: मनसे प्रमुख राज का दावा, भाजपा ने सीएम पद साझा किया होता तो सत्ता के लिए चुप रहते उद्धव

Sun, 05 May 2024 02:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंकावली (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंकावली (महाराष्ट्र) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 02:07 AM IST
सार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमलावर दिखे। उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा ने उद्धव की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की मांग स्वीकार कर ली होती तो वह भगवा पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते।

विज्ञापन
MNS president Raj Thackeray attack Shiv Sena (UBT) chief, said If BJP had shared CM post, Uddhav would silent
मनसे प्रमुख राज ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमलावर दिखे। उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा ने उद्धव की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की मांग स्वीकार कर ली होती तो वह भगवा पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते। उन्होंने उद्धव ठाकरे से सवाल किया, अगर भाजपा ने ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने के आपके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया होता तो क्या आप वही कहते जो आप आज कह रहे हैं। राज ने कहा- आप सत्ता के लिए चुप रहते।   

विज्ञापन

राज ठाकरे ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पक्ष में वोटिंग करने के लिए एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अन्य कारणों के साथ ही राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया अपना समर्थन उचित ठहराया। 

विज्ञापन

2019 चुनाव से पहले राज ने पीएम मोदी पर किए थे तीखे हमले 
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मनसे प्रमुख ने पीएम मोदी का समर्थन किया था, लेकिन 2019 चुनाव से पहले उन्होंने रैलियों में पीएम पर तीखे हमले किए थे। वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ अपना दशकों पुराना गठबंधन इसलिए तोड़ दिया, क्योंकि भाजपा ने उनके साथ सीएम पद साझा करने से इनकार कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र से निवेश को दूसरी ओर ले जाने के आरोप पर पलटवार 
इस बीच, राज ने शिवसेना (यूबीटी) के महाराष्ट्र से निवेश को दूसरी ओर ले जाने वाले आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि जब उद्धव 2014 से 2019 तक सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी थे और बाद में 2019 से 2022 तक मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने क्या किया। मनसे प्रमुख ने पूछा- आप साढ़े सात साल तक सत्ता में थे। इस बीच निवेश क्यों खत्म हो गया? आप चुप क्यों थे?  

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सांसद राउत का दिया उदाहरण 
मनसे प्रमुख राज ने जैतापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र और कोंकण में एक तेल रिफाइनरी जैसी बड़ी परियोजनाओं का इस बहाने विरोध करने के लिए भी उद्धव पर हमला किया कि तटीय क्षेत्र की पारिस्थितिकी को नुकसान होगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसे उदाहरण हैं, जहां शिवसेना (यूबीटी) के मौजूदा रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सांसद विनायक राउत जिन्हें पार्टी ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है, वह एक परियोजना का विरोध करेंगे, जबकि उसी पार्टी के स्थानीय विधायक इसका समर्थन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed