MNS Leader Attack: 'आरोपियों ने उद्धव गुट से ठेका मिलने की उम्मीद में किया हमला', पुलिस की चार्जशीट में खुलासा
मध्य मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क इलाके में तीन मार्च को सुबह की सैर के दौरान तीन लोगों ने मनसे नेता संदीप देशपांडे पर क्रिकेट स्टंप से हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता संदीप देशपांडे पर मार्च में महाराष्ट्र राज्य माथाडी और सामान्य कामगार सेना के एक पदाधिकारी और उनके सहयोगियों ने इस उम्मीद में हमला किया था कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट उन्हें काम का ठेका देगा। आरोपियों ने यह भी सोचा था कि उन्हें शिवसेना (यूबीटी) से सहानुभूति मिलेगी। मुंबई पुलिस ने अपने आरोप पत्र में यह बात कही है।
क्रिकेट के स्टंप से किया था हमला
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपराध शाखा ने पिछले सप्ताह एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। मध्य मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क इलाके में तीन मार्च को सुबह की सैर के दौरान तीन लोगों ने देशपांडे पर क्रिकेट स्टंप से हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गए थे।
मामले में चार गिरफ्तार-दो फरार
पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य मथाडी और जनरल कामगार सेना के उपाध्यक्ष अशोक खरात और उसके सहयोगियों किशन सोलंकी, विकास चवेरिया और मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया है। हमले में शामिल दो अन्य फरार हैं। अधिकारी ने आरोपपत्र में नामजद आरोपियों के अलावा घटना में किसी राजनेता की संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि उनमें से एक छोटा राजन गिरोह का सदस्य है।
ठेके की उम्मीद में किया हमला: अपराध शाखा
उन्होंने बताया कि हमले के पीछे के मकसद की जांच के दौरान अपराध शाखा ने पाया कि खरात और उसके सहयोगी उम्मीद कर रहे थे कि देशपांडे पर हमला करने पर शिवसेना उन्हें काम का ठेका देगी।
हमले से पहले की शिवाजी पार्क की रेकी
खरात ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उस समय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के लिए ठाकरे गुट को निशाना बनाया जा रहा था और देशपांडे अक्सर ठाकरे विरोधी टिप्पणी कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि खरात ने देशपांडे पर हमला करने से पहले शिवाजी पार्क इलाके की रेकी की थी।
पुलिस ने सौंपे सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सबूत के तौर पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सौंपे हैं।