फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS chief Raj Thackeray will kickstart its election campaign against BJP

भाजपा के खिलाफ रैलियों की शुरुआत करेंगे राज ठाकरे, कांग्रेस-एनसीपी के लिए मांगेगे वोट

Sat, 06 Apr 2019 08:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 06 Apr 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
MNS chief Raj Thackeray will kickstart its election campaign against BJP
राज ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मोदी मुक्त भारत कहने के एक साल बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुखिया राज ठाकरे सत्ताधारी पार्टी भाजपा के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। शनिवार से इसकी शुरुआत गुडी पड़वा से होगी। 

विज्ञापन


मनसे जहां चुनाव नहीं लड़ेगी वहीं ठाकरे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं के साथ मंच साझा किए बिना उनके लिए छह रैलियों को संबोधित करेंगे। यह रैलियां सोलापुर (कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे), बारामती (एनसीपी की सुप्रिया सुले), नासिक (एनसीपी के समीर भुजबल), मवाल (एनसीपी के पार्थ पवार) और नांदेड़ (कांग्रेस के अशोक चव्हाण) में होंगी।
विज्ञापन


मुंबई में मनसे मुखिया कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। मनसे के एक नेता ने कहा कि वह दक्षिण मुंबई में मिलिंद देवड़ा, उत्तरी मुंबई में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और उत्तर मध्य मुंबई में प्रिया दत्त के लिए जनता से वोट मांगेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनसे नेता ने कहा, 'हम उनके लिए प्रचार करेंगे और वह विधानसभा चुनाव में हमारे लिए कुछ सीटे छोड़ देंगे।' एनसीपी के नेता ने अपने पक्ष में ठाकरे के चुनाव प्रचार करने को लेकर कहा, 'उनका समर्थन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed