फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS burnt packets of Pakistan manufactured spices in Navi Mumbai

मनसे ने ‘पाकिस्तानी’ मसालों के पैकेट जलाकर की पुलवामा आतंकी हमले की निंदा

Mon, 25 Feb 2019 06:52 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 25 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
MNS burnt packets of Pakistan manufactured spices in Navi Mumbai
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने निकटवर्ती नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में रविवार को कथित तौर पर पाकिस्तान में निर्मित मसालों के पैकेट जलाए जिन्हें उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा था। सोमवार को मनसे के एक नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि सानपाड़ा में एक दुकान पर कराची में बने मसालों के पैकेट बेचे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मनसे के नवी मुंबई के सचिव श्रीकांत माने ने कहा, 'हमारे कार्यकर्ता पहले संबंधित दुकान में गए और मसालों के पैकेट खरीदे। यह पाया गया कि ये पाकिस्तान में बने हैं और इन्हें मुंबई में बेचा जा रहा था।'
विज्ञापन


माने ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दुकान से मसाले के पैकेट निकाले और उन्हें आग लगा दी। उन्होंने कहा, 'हमने पाकिस्तानी मसाले बेचने को लेकर दुकानदार को चेतावनी भी दी।' प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माने ने कहा, 'हम यहां कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) को एक पत्र भेज रहे हैं जिसमें स्थानीय व्यापारियों को पाकिस्तानी मसाले बेचने की इजाजत नहीं देने का अनुरोध किया गया है।' 

(इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed