फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MMTC Ltd amends its tender and excludes Pakistan from the list

अब पाकिस्तान से प्याज नहीं लेगा भारत, एमएमटीसी ने सूची से किया बाहर

Sat, 14 Sep 2019 02:10 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 14 Sep 2019 02:10 PM IST
सार

  • सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने अपने टेंडर में सुधार किया है।
  • कंपनी ने सूची से पाकिस्तान को बाहर कर दिया है।
  • इससे पहले एमएमटीसी ने पाकिसतान सहित अन्य देशों से प्याज आयात करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
MMTC Ltd amends its tender and excludes Pakistan from the list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने टेंडर में सुधार किया है और सूची से पाकिस्तान को बाहर कर दिया है। इससे पहले उसने पाकिस्तान को उन देशों में से एक बताया था जहां से वह प्याज आयात करना चाहता है।

विज्ञापन


विज्ञापन




माना जा रहा है कि कंपनी ने ऐसा विरोध के स्वर उठने के बाद किया है। कंपनी ने 2,000 टन प्याज का आयात करने की अपनी निविदा में सुधार करते हुए यह निर्देश दिया था। पिछले सप्ताह एमएमटीसी ने एक निविदा जारी करते हुए पाकिसतान, मिस्र, चीन, अफगानिस्तान और अन्य क्षेत्रों से प्याज आयात करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे राजनीतिक निकायों और किसानों की ओर से विरोध के स्वर उठने लगे थे। एमएमटीसी ने इसके बाद अपनी निविदा में सुधार करते हुए कहा कि बोली लगाने वाली कंपनियां पाकिस्तान को छोड़कर किसी भी अन्य क्षेत्र अथवा देश से प्याज मंगा सकती हैं। 

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिए जाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्तान ने इसके बाद से ही भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को निलंबित कर दिया है।


एमएमटीसी ने कहा है कि प्याज आयात के लिए निविदा बोली 24 सितंबर से पहले सौंपनी होगी। यह बोली 10 अक्तूबर तक वैध होगी। आयात शिपमेंट नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पहुंच जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed