फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLAs of NCP Ajit Pawar faction reach YB Chavan Centre to meet NCP President Sharad Pawar

Maharashtra: राकांपा में फिर उथल-पुथल, बगावत के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित गुट के विधायक

Sun, 16 Jul 2023 02:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 02:45 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है। अजित पवार गुट के विधायक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। पवार से मुलाकात के बाद पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमारे पास सुप्रिया सुले का फोन आया था। 

विज्ञापन
MLAs of NCP Ajit Pawar faction reach YB Chavan Centre to meet NCP President Sharad Pawar
अजित पवार और शरद पवार के बीच राकांपा के लिए रस्साकशी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है। अजित पवार और शरद पवार के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच, अजित पवार गुट के विधायक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। अचानक अजीत गुट के विधायकों का शरद पवार से मिलना हैरान कर देने वाला है। बता दें, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से वाईबी चव्हाण सेंटर में पहुंचने वालों में छगन भुजबल, अदिति तटकरे, हसन मशरिफ शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये मंत्री पहुंचे मुलाकात के लिए

  • प्रफुल्ल पटेल
  • अजित पवार
  • छगन भुजबल
  • अदिती तटकरे
  • हसन मुश्रीफ
  • धनंजय मुंडे
  • दिलीप वल्से पाटिल
  • संजय बनसोडे
  • सुनिल तटकरे

शरद पवार से मुलाकात के बाद पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने बातचीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे पास सुप्रिया सुले का फोन आया था। हम सिर्फ शरद पवार का आशीर्वाद लेने आए थे। हमने पैर पकड़कर शरद पवार का आशीर्वाद लिया। हमने पवार साहब को मनाने की भी काफी कोशिश की, लेकिन पवार साहेब ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, उन्होंने शांति से हमारी पूरी बात सुनी। हमने उनसे अपील की कि राकांपा के नेता साथ में ही जुड़े रहें।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि मुझे सुप्रिया सुले का फोन आया और उन्होंने मुझसे जल्द वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचने को कहा। मुझे नहीं पता कि अजित पवार और अन्य विधायक यहां क्यों आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed